फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways bus driver murder case: NSA will be imposed on the accused, property will be confiscated

Prayagraj : रोडवेज बस चालक हत्याकांड- हत्यारोपियों पर लगेगा एनएसए, संपत्ति होगी कुर्क

Thu, 23 Oct 2025 04:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Oct 2025 04:07 PM IST
सार

रोडवेज बस चालक रावेंद्र के हत्यारोपियों को दबोचने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने टीम के साथ मड़ियाडीह व पूरामुफ्ती में दबिश दी। इस दौरान कई संदिग्धों को उठाया गया।

विज्ञापन
Roadways bus driver murder case: NSA will be imposed on the accused, property will be confiscated
मुंडेरा में रोडवेज चालक की हत्या के बाद तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रोडवेज बस चालक रावेंद्र के हत्यारोपियों को दबोचने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने टीम के साथ मड़ियाडीह व पूरामुफ्ती में दबिश दी। इस दौरान कई संदिग्धों को उठाया गया। वहीं नामजद हत्यारोपियों समेत अन्य पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) लगाया जाएगा। धूमनगंज थाना प्रभारी की भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


रावेंद्र की हत्या के मामले में धूमनगंज थाना पुलिस ने दो भाईयों समेत 11 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है। इनमें से अधिकतर आरोपी मड़ियाडीह व पूरामुफ्ती के रहने वाले हैं। बुधवार को सूचना पर पुलिस आयुक्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस की एक टीम सभी आरोपियों की संपत्तियों का ब्योरा तैयार करने में जुट गई है। इनपर गैंगस्टर लगाने के साथ संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


धूमनगंज थाना प्रभारी की विभागीय जांच शुरू

मामले में टीपी नगर चौकी प्रभारी को निलंबित करने के बाद धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेगम सराय स्थित घाट पर शव का अंतिम संस्कार

रोडवेज बस चालक रावेंद्र की हत्या के बाद हंगामे से बचने के लिए बुधवार को पुलिस सक्रिय रही। पोस्टमार्टम हाउस में धूमनगंज थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंंचे, वहीं दिनभर मुंडेरा चुंगी और मृतक के घर के पास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। देर शाम बेगम सराय स्थित घाट पर मृतक के शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

आठ भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था रावेंद्र

रावेंद्र परिवार में आठ भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। वह संविदा पर रोडवेज में चालक था। नीमसराय में रावेंद्र अपनी पत्नी निशा देवी व बेटी रिया और बेटे सोनू के साथ रहता था। नरेेंद्र ने पुलिस से गुहार लगाई कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

आरोपियों पर कार्रवाई होगी तभी मिलेगी ठंडक...

बुधवार सुबह शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, चारों तरफ तरफ चीख पुकार मची रही। रावेंद्र के शव को देखकर पत्नी बिलख पड़ी और बोली कि आखिर तुम मुझे छोड़ कर क्यों चले गए... पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी तभी कलेजे को ठंडक मिलेगी।

बाजार में सन्नाटा, पुलिस रही तैनात

घटना के बाद धूमनगंज बाजार में बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा और कई दुकानें बंद रहीं। यहां पीएसी के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। बता दें कि पिछले तीन दिनों के भीतर धूमनगंज थाना क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी घटना हुई है।

देर से पहुंचने पर निलंबित हुए चौकी प्रभारी

जांच में पता चला कि सूचना के बावजूद चौकी प्रभारी देर से मौके पर पहुंचे और इससे पीड़ित परिजनों को चक्काजाम करने का मौका मिल गया। पूर्व में भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी राजेश कुमार चौबे को निलंबित कर दिया गया।

12 अक्तूबर को भी हुई थी एफआईआर

एक अन्य मामले में पूर्व मुंडेरा बाजार निवासी सिद्धार्थ केसरवानी ने भी आरोपियों पर 12 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में बताया था कि दुकान के सामने कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने जानलेवा हमला किया था। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में भी चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई है।

हत्यारोपियों पर एनएसए, गैंगस्टर एक्ट के साथ संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई जाएगी। लापरवाही बरतने के आरोप में धूमनगंज थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - जोगेंद्र कुमार, पुलिस आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed