फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   roads of the city will be smart with Rs 100 crore, the amount has been received under the Chief Minister

Prayagraj : 100 करोड़ से स्मार्ट होंगी शहर की एक दर्जन सड़कें, मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के अंतर्गत मिली है राशि

Sun, 04 Aug 2024 01:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 01:50 PM IST
सार

इस योजना के अंतर्गत 11 मीटर या इससे अधिक चौड़ी सड़कें शामिल की जाएंगी। चिह्नित सड़कों पर बिजली समेत सभी तरह के केबल भूमिगत होंगे। सड़क के डिवाइडर पर पौधरोपण होगा। इसके अलावा भी कई अन्य काम कराए जाएंगे। नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि बजट मिल गया है।

विज्ञापन
roads of the city will be smart with Rs 100 crore, the amount has been received under the Chief Minister
प्रयागराज में खस्ताहाल सड़क। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

100 करोड़ रुपये से शहर की करीब एक दर्जन सड़कें स्मार्ट और हरी-भरी होंगी। इन सड़कों पर कम से कम प्रदूषण हो इसके लिए भी कदम उठाए जाएंगे। लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली करने वाले नगर निकायों में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शहरी (सीएम-ग्रिड) योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण के लिए एक निश्चित राशि उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रयागराज को 100 करोड़ रुपये मिले हैं।

विज्ञापन


इस योजना के अंतर्गत 11 मीटर या इससे अधिक चौड़ी सड़कें शामिल की जाएंगी। चिह्नित सड़कों पर बिजली समेत सभी तरह के केबल भूमिगत होंगे। सड़क के डिवाइडर पर पौधरोपण होगा। इसके अलावा भी कई अन्य काम कराए जाएंगे। नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि बजट मिल गया है। सड़कों के चयन के लिए सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए टीम बनाई गई है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर सड़कों पर विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


सड़कों के मरम्मत पर खर्च होगी अधिकतम 10 फीसदी राशि

चिह्नित सड़क का चौड़ीकरण नहीं होगा और न ही नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। इनके मरम्मत पर भी बजट का अधिकतम 10 फीसदी राशि खर्च की जा सकेगी।

roads of the city will be smart with Rs 100 crore, the amount has been received under the Chief Minister
प्रयाराज में खस्ताहाल सड़क। - फोटो : अमर उजाला।

कराए जाएंगे ये कार्य

  • सुरक्षित सड़क और जंक्शन
  • समान चौड़ीकरण एवं ट्रैफिक लेन
  • फुटपाथ
  • सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट
  • बस स्टॉप
  • इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन
  • पैदल यात्री सुविधा
  • भूमिगत सर्विस की सुविधा
  • स्ट्रीट फर्नीचर की सुविधा
  • पौधरोपण


पिछले वर्ष मिले थे 75 करोड़, आठ सड़कों का हो रहा विकास

प्रयागराज नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में भी लक्ष्य से ज्यादा राजस्व की प्राप्ति की थी। इसकी वजह से सीएम ग्रिड योजना के तहत निगम को 75 करोड़ रुपये मिले थे। इस राशि से कुल आठ मार्गों मीरापुर शौकत अली रोड से कल्याणी देवी, सिविल लाइंस में कानपुर रोड से म्योर रोड तक, टैगोर टाउन में जवाहर लाल नेहरू रोड से एलआईसी रोड तक, नूरुल्ला रोड से असगरी मार्केट रोड, शांतिपुरम में कांशीराम आवास योजना रोड, सीआईएसएफ चौराहा से महावीर चौराहा, कसारी मसारी से राधाकुंज कॉलोनी तक, मेडिकल काॅलेज चौराहे से बालसन चौराहे तक एवं खुल्दाबाद चौराहा से सुलाकी चौराहा तक का सुंदरीकरण एवं अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत कुल 18.27 किमी सड़क शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed