{"_id":"225d3bedf19549929f2ed4f736613167","slug":"road-remains-on-track-shops-garages-demolished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड पटरी पर बनी दुकानें, गैरेज ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड पटरी पर बनी दुकानें, गैरेज ध्वस्त
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 07 Nov 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। नगर निगम ने शुक्रवार को सिविल लाइंस में एलगिन रोड पर बड़ी कार्रवाई की। यहां रोड पटरी पर कब्जा कर बनी तीन दुकानें और इतने ही गैरेज ध्वस्त किए गए। इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया। इसके अलावा सिविल लाइंस समेत शहर के अन्य हिस्सों में नगर निगम का बुल्डोजर गरजा, जिसमें रोड पटरी पर लगी गुमटी, ठेले आदि दुकानें ध्वस्त की गईं।
प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण एसएल यादव एवं अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले के नेतृत्व में निगम का दस्ता दिन में एलगिन रोड पहुंचा। यहां एक होटल के सामने फ्री-होल्ड जमीन के साथ रोड पटरी पर कब्जा कर तीन दुकानें और तीन गैरेज बनाए गए थे। जैसे ही इसकी तरफ बुल्डोजर बढ़ा, लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। साथ चल रही पुलिस ने मामला संभाला और लोगों को खदेड़ा। इसके बाद दुकानें और गैराज खाली कराके ध्वस्त कर दिए गए। इसके पहले निगम चौराहा से कार्रवाई शुरू हुई। नवाब यूसुफ रोड, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के पास, पीडी टंडन पार्क के चारों तरफ गुमटी, ठेले के साथ बांस-बल्ली लगाकर बनी दुकानें ध्वस्त की गईं।
इसके बाद दस्ते कमला नेहरू रोड होकर हिन्दू हॉस्टल चौराहा और वहां से इंडियन प्रेस चौराहा और बालसन चौराह तक कार्रवाई की। यहां फल, सब्जी, बांस का सामान, मूर्तियां आदि बेचने वालों को उजाड़ा गया। इसके बाद मंडलायुक्त कार्यालय के सामने पहुंचा। यहां से लाजपत राय रोड तक कार्रवाई की गई। इसमें कुल 72 गुमटी, ठेले और बांस-बल्ली से बनी दुकानें हटाई गईं।