फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Road below Idgah bridge closed for three months from today, traffic diversion will be towards Kothaparcha.

Prayagraj : ईदगाह पुल के नीचे का रास्ता आज से तीन माह के लिए बंद, कोठापार्चा की ओर होगा ट्रैफिक डायवर्जन

Mon, 15 Jul 2024 01:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Jul 2024 01:33 PM IST
सार

महाकुंभ के पहले दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की जानी है। इसी वजह से ईदगाह रेल अंडर ब्रिज पर रेलवे की ओर से आधारभूत संरचना से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने कहा कि 15 जुलाई से तीन माह के लिए पुल के नीचे से रोड ट्रैफिक बंद रहेगा।

विज्ञापन
Road below Idgah bridge closed for three months from today, traffic diversion will be towards Kothaparcha.
रेलवे अंडर ब्रिज। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चंद्रलोक चौराहे से रामबाग जाने वाली सड़क पर सोमवार 15 जुलाई से तीन माह के लिए वाहनों का आवागमन बंद होने जा रहा है। यहां ईदगाह रेल अंडर ब्रिज की मरम्मत का कार्य रेलवे कराएगा। पुराने शहर का यह महत्वपूर्ण रास्ता बंद होने से लोगों को कोठापार्चा और साउथ मलाका रेल अंडर ब्रिज से निकलना होगा। ऐसे में पुराने शहर के इन दोनों रास्तों पर लोगों को जाम की समस्या भी झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन

महाकुंभ के पहले दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की जानी है। इसी वजह से ईदगाह रेल अंडर ब्रिज पर रेलवे की ओर से आधारभूत संरचना से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने कहा कि 15 जुलाई से तीन माह के लिए पुल के नीचे से रोड ट्रैफिक बंद रहेगा।

विज्ञापन

ईदगाह के पुल के नीचे से निकलने वाला रास्ता चंदलोक चौराहा, जीरो रोड होते हुए सीधे घंटाघर चौराहे तक जाता है, जबकि दूसरी तरफ रामबाग चौराहा, बाई का बाग चौराहा से होता हुआ वह रास्ता सीधे दारागंज तक जाता है। पुल का रास्ता बंद होने से अब कोठापार्चा और और साउथ मलाका रेल अंडर ब्रिज के नीचे से लोगों को गुजरना पड़ेगा। हालांकि, कोठापार्चा में रामभवन चौराहे से डॉट के पुल तक प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा नाली आदि का निर्माण किया जा रहा है। इस वजह से वहां जगह-जगह सड़क खोदी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चंद्रलोक चौराहे से कोठापार्चा आने वाली डी रोड भी पिछले कई दिनों से बंद है। इसे देखते हुए व्यापारी नेता विजय वैश्य और अमर वैश्य मुन्ना भैया ने डीआरएम प्रयागराज से आग्रह किया है कि जब तक कोठापार्चा वाली सड़क दुरुस्त नहीं हो जाती, तब तक ईदगाह पुल के नीचे से गुजरने वाला रास्ता बंद न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed