Mahakumbh Accident: महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के लोगों से भरे वाहन और बस की टक्कर, 10 की मौत; 19 घायल
Mahakumbh Road Accident: यूपी की प्रयागराज में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो और बस की टक्कर में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 19 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार, मेजा में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस में आमने-सामने की टक्कर हुई है।
हादसे में बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे। बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालु संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में आ रहे थे।
हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु भी जख्मी हुए हैं जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस अपनी साइड से ही जा रही थी कि सामने से तेज गति में आ रही बोलेरो सीधे टकरा गई। बोलेरो में सवार चालक समेत 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बस में सवार श्रद्धालु घायल रोडमल ने बताया दुर्घटना के समय बस में सवार ज्यादातर लोग सो रहे थे, अचानक भीषण टक्कर हुई। दुर्घटना के समय मैं जाग रहा था और बस के केबिन में बैठा था। बोलेरो तेज गति में आकर सामने से भिड़ गई।
बोलेरो में सवार छत्तीसगढ़ कोरबा के रहने वाली ईश्वरी प्रसाद जायसवाल, संतोष सोनी, भागीरथी जायसवाल, सोमनाथ, अजय बंजारे, सौरभ कुमार सोनी, गंगा दास वर्मा, शिवा राजपूत, दीपक वर्मा, राजू साहू की मौत हो गई।
President Droupadi Murmu tweets, "The news of the death of many people in a road accident on Mirzapur Highway in Prayagraj, Uttar Pradesh is unfortunate. I express my condolences to the families of the deceased. I wish for the speedy recovery of all those injured." pic.twitter.com/4r5o6N5EiN
— ANI (@ANI) February 15, 2025
#WATCH | Swaroop Rani Medical Hospital | Prayagraj CMO AK Tiwari says, "An unfortunate incident happened in Prayagraj when a bus and Bolero collided. All those sitting in the Bolero died in the accident... All the victims were coming to Prayagraj from Chhattisgarh, and the bus… https://t.co/Pr4FGko1LO pic.twitter.com/jFytgRbkcT
— ANI (@ANI) February 15, 2025
Chief Minister Yogi Adityanath took cognizance of the road accident in Prayagraj district and expressed condolences to the bereaved families. He directed the officials to immediately reach the spot and expedite the relief work and also directed the district administration…
— ANI (@ANI) February 15, 2025
Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai tweets, "I am saddened by the news of the death of 10 devotees from Korba district due to an accident, who were going to take a bath in Prayagraj Mahakumbh, in Meja area on Prayagraj-Mirzapur highway in Uttar Pradesh. Korba district administration… https://t.co/Pr4FGko1LO pic.twitter.com/c0gmp97RDM
— ANI (@ANI) February 15, 2025
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.