{"_id":"5d7bee6c8ebc3e93c125fdfd","slug":"ro-aro-uppsc-allahabad-news-ald254811229","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरओ के चक्कर में फंसा आरओ का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरओ के चक्कर में फंसा आरओ का रिजल्ट
विज्ञापन
RO ARO UPPSC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइप टेस्ट पूरा होने तक परिणाम के लिए करना होगा इंतजार
नवंबर या उसके बाद ही जारी हो सकेगा अंतिम चयन परिणाम
प्रयागराज। सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के अभ्यर्थियों के टाइप टेस्ट के चक्कर में समीक्षा अधिकारी (आरओ) के अभ्यर्थियों का रिजल्ट भी फंस गया। आरओ के अभ्यर्थियों को टाइप टेस्ट पूरा होने का इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि आयोग दोनों प्रकार के पदों का चयन परिणाम एक साथ जारी करता है।
आरओ/एआरओ-2017 की प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल आठ अप्रैल को आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा इस साल फरवरी में आयोजित की गई। अभ्यर्थी इसी उम्मीद में बैठे थे कि आयोग जल्द ही टंकण दक्षता परीक्षा कराकर अंतिम चयन परिणाम घोषित कर देगा लेकिन, सात सितंबर को आयोग ने अचानक एक विज्ञप्ति जारी कर अभ्यर्थियों को चौंका दिया। टंकण दक्षता परीक्षा पहले परंपरागत टाइप राइटर पर होती थी लेकिन इस बार से परीक्षा कंप्यूटर पर कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
आरओ/एआरओ के कुल 809 पदों पर भर्ती होनी है। पदों की संख्या इतनी अधिक है कि अभ्यर्थियों कोई भी मौका चूकना नहीं चाहते हैं। इसी के मद्देनजर अभ्यर्थियों ने आयोग अध्यक्ष से मिलकर टंकण दक्षता परीक्षा टाइप राइटर पर कराने की मांग की लेकिन अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया कि परीक्षा कंप्यूटर पर ही होगी। हालांकि अध्यक्ष की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद आयोग ने इस आशय की विज्ञप्ति जारी कर दी गई कि कंप्यूटर पर टंकण दक्षता परीक्षा अक्तूबर के बाद कराई जाएगी। आरओ और एआरओ का परिणाम एक साथ जारी होता है, सो आरओ अभ्यर्थियों को भी अंतिम चयन परिणाम के लिए कम से कम नवंबर तक इंतजार करना होगा।