फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RO ARO Exam

कंप्यूटर पर टंकण दक्षता परीक्षा का विरोध

Mon, 09 Sep 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
RO ARO Exam
RO ARO Exam
अभ्यर्थियों ने कहा, महीनों से टाइप राइटर पर कर रहे अभ्यास
विज्ञापन

यूपीपीएससी में आज धरना-प्रदर्शन के जरिए दर्ज कराएंगे आपत्ति
प्रयागराज। समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2017 की टंकण दक्षता परीक्षा कंप्यूटर पर कराए जाने के निर्णय का विरोध शुरू हो गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे महीनों से टाइप राइटर पर अभ्यास कर रहे थे। ऐेसे में अचानक हुए बदलाव से उनकी तैयारी प्रभावित होगी। अभ्यर्थी सोमवार को आयोग में धरना-प्रदर्शन कर अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे।

आयोग ने आरओ/एआरओ-2017 की परीक्षा से टाइप राइटर को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब टंकण दक्षता परीक्षा कंप्यूटर पर कराई जाएगी, क्योंकि सरकारी विभागों में अब टंकण समेत सभी काम कंप्यूटर पर ही होते हैं, लेकिन अभ्यर्थी इसका विरोध कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह बदलाव आगामी परीक्षाओं से किया जाए, ताकि उनको तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। आरओ/एआरओ-2017 के विज्ञापन में इस बदलाव की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। बाद में कई अभ्यर्थी आयोग भी गए और वहां अफसरों से इस बारे में पूछा तो यही जवाब दिया गया कि टंकण दक्षता परीक्षा जल्द कराई जाएगी और टाइप राइटर पर ही होगी, सो वे नियमित रूप से अभ्यास करते रहे, लेकिन आयोग ने शनिवार को आदेश जारी कर दिया कि आरओ/एआरओ-2017 से ही टंकण दक्षता परीक्षा कंप्यूटर पर कराई जाएगी। ऐसे में पिछले सात-आठ माह से टाइप राइटर पर टंकण का अभ्यास कर रहे अभ्यर्थियों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। रविवार को अभ्यर्थियों ने बैठक कर निर्णय लिया कि इसके विरोध में वे सोमवार को आयोग में धरना-प्रदर्शन करेंगे। बैठक में रोहित सिंह, अखिलेश यादव, सौरभ सिंह, विजय पटेल, बबिता श्रीवास्तव, राम साअगर, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed