{"_id":"6a5fd6953868539a230b7b9d","slug":"risk-of-accidents-due-to-truck-movement-in-the-market-allahabad-news-c-407-1-ggp1005-17635-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बाजार में ट्रकों की आवाजाही से हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बाजार में ट्रकों की आवाजाही से हादसे की आशंका
Wed, 22 Jul 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
कोहड़ार चौराहे पर ट्रकों को पास कराती पुलिस।
बाजार में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। शाम को भीड़ के बीच पुलिस की देखरेख में ट्रकों को पास कराया जाता है।
शाम सात बजे से ट्रकों की आवाजाही शुरू होने से लंबा जाम लगता है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम को खरीद-फरोख्त के लिए कई गांवों के लोग बाजार आते हैं। पैदल चलने वालों और आपातकालीन सेवाओं का निकलना दूभर होता है। शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी है कि आवाजाही न रुकने पर वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन व पुलिस के उच्च अधिकारियों से संज्ञान लेने की मांग की है। मेजा थाना प्रभारी नित्येन्द्र शुक्ला ने बताया कि मेजा रोड मार्ग पर भसुन्दर में हुई घटना की वजह से क्षेत्र में जाम जैसी स्थिति थी इसलिए मेजारोड होकर जाने वाली ट्रकों और अन्य भारी वाहनों को कोहड़ार के रास्ते शहर की तरफ भेजा गया।