फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ring rail service will start for the first time from Prayagraj today, connect Ayodhya and Kashi

Mahakumbh : प्रयागराज से आज पहली बार शुरू होगी रिंग रेल सेवा, प्रयागराज से अयोध्या और काशी को एक साथ जोड़ेगी

Fri, 10 Jan 2025 01:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Jan 2025 01:32 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन संख्या 04111 सुबह छह बजे रवाना होगी, जो प्रयागराज रामबाग, झूंसी, हंडिया होते हुए सुबह 8:10 बजे बनारस पहुंचेगी। वहां से भदोही, जंघई, जाफराबाद, जौनपुर, अकबरपुर होते हुए रिंग रेल दोपहर दो बजे अयोध्या स्टेशन पहुचेगी।

विज्ञापन
Ring rail service will start for the first time from Prayagraj today, connect Ayodhya and Kashi
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ पर प्रयागराज से पहली बार रेलवे की रिंग रेल सेवा की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। इस दौरान प्रयागराज से वाराणसी, अयोध्या होते हुए ट्रेन चलाई जाएगी, जो शाम को प्रयागराज लौट आएगी। इसी तरह एक अन्य ट्रेन प्रयागराज से अयोध्या, वाराणसी होते हुए वापस प्रयागराज आएगी। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु अयोध्या और वाराणसी भी जा सकते हैं। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए रेलवे यह रिंग रेल सेवा संचालित करने जा रहा है। 28 फरवरी तक इसका संचालन होगा।

विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन संख्या 04111 सुबह छह बजे रवाना होगी, जो प्रयागराज रामबाग, झूंसी, हंडिया होते हुए सुबह 8:10 बजे बनारस पहुंचेगी। वहां से भदोही, जंघई, जाफराबाद, जौनपुर, अकबरपुर होते हुए रिंग रेल दोपहर दो बजे अयोध्या स्टेशन पहुचेगी। वहां से अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ होते हुए रिंग रेल शाम 6:50 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। इसी तरह एक दूसरी रिंग रेल संख्या 04113 प्रयागराज जंक्शन से शाम 5:30 बजे चलकर शाम 7:40 बजे बनारस, रात दो बजे अयोध्या व सुबह 7:45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।

विज्ञापन

28 से 30 जनवरी के बीच नहीं होगा संचालन

इसी तरह सुबह 6:30 बजे प्रयागराज जंक्शन से अयोध्या के लिए रिंग रेल संख्या 04112 रवाना होगी। जो सुबह 10:50 बजे अयोध्या, शाम पांच बजे बनारस और रात नौ बजे वापस प्रयागराज पहुंच जाएगी। प्रयागराज से अयोध्या के लिए एक अन्य रिंग रेल संख्या 04114 की रवानगी शाम 5:45 बजे होगी, जो रात 10:05 बजे अयोध्या, सुबह 4:15 बजे बनारस और सुबह आठ बजे वापस प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। 28 से 30 जनवरी के बीच इन चारों रिंग रेल सेवा का संचालन नहीं होगा। इसमें सभी सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। इस वजह से इसमें आरक्षण की आवश्यकता नहीं होगी।

ग्वालियर और झांसी के लिए चलेगी आरक्षित कोच वाली रिंग रेल

बनारस, अयोध्या के लिए जहां सामान्य श्रेणी के कोच वाली रिंग रेल का संचालन होगा तो वहीं ग्वालियर और झांसी के लिए रेलवे स्लीपर कोच से युक्त आरक्षित रिंग रेल संचालित करेगा। वीरागंना लक्ष्मी बाई झांसी से ट्रेन नंबर 01805 की रवानगी 15, 22 जनवरी, पांच, 12, 19, 26 फरवरी की सुबह नौ बजे होगी जो ओरछा, मऊरानीपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, मानिकपुर आदि स्टेशन रुकते हुए शाम 4:55 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। वापसी में प्रयागराज से 01807 की रवानगी शाम 5:05 बजे होगी जो मनौरी, भरवारी, फतेहपुर, बिंदकी रोड, गोविंदपुरी, पुखरायां, कालपी, उरई होते हुए रात दो बजे झांसी पहुंचेगी।

वहीं, ग्वालियर से 01806 रात 8:10 बजे 18, 23 जनवरी, छह, 13, 20 और 27 फरवरी को चलेगी। यह ट्रेन शनीचरा, मालनपुर, भिंड, इटावा, पनकी धाम, गोविंदपुरी, फतेहपुर होते हुए सुबह 6:40 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 01808 की रवानगी प्रयागराज जंक्शन से 17, 27 जनवरी, सात, 14, 21 और 28 फरवरी की सुबह 6:45 बजे होगी, जो नैनी, शंकरगढ़, चित्रकूट, झांसी होते हुए शाम 5:10 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed