फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ride Kashmir Cycle Rally Prayagraj Pacer Group gives message of women empowerment in Kashmir Valley

राइड कश्मीर साइकिल रैली : प्रयागराज पेसर ग्रुप ने कश्मीर घाटी में महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

Wed, 14 Sep 2022 07:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Sep 2022 07:16 PM IST
सार

एलओसी, पाकिस्तान के पास यह कार्यक्रम उत्तरी कमान में भारतीय सेना के चिनार कोर के डैगर डिविजन की ओर से आयोजित किया गया था। इस आयोजन में देश भर से लगभग एक सौ से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
Ride Kashmir Cycle Rally Prayagraj Pacer Group gives message of women empowerment in Kashmir Valley
Prayagraj News : राइड कश्मीर रैली से हिस्सा लेकर लौटीं प्रयागराज पेसर ग्रुप की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज पेसर ग्रुप (महिला फिटनेस ग्रु) ने कश्मीर घाटी में महिलाओं को सशक्तिकरण का संदेश दिया। कश्मीर में बारामूला से कमान अमन सेतु तक पहाड़ी इलाकों में 65 किलोमीटर से अधिकर राइड कश्मीर 2022 साइकिल रैली के दूसरे राउड में 65 भाग लेने के लिए भेजे गया था। 

विज्ञापन



एलओसी, पाकिस्तान के पास यह कार्यक्रम उत्तरी कमान में भारतीय सेना के चिनार कोर के डैगर डिविजन की ओर से आयोजित किया गया था। इस आयोजन में देश भर से लगभग एक सौ से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया था। प्रयागराज पेसर्स ग्रुप ने महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए प्रयागराज की 12 महिलाओं ने स्थानीय लड़कियों और महिलाओं के साथ बातचीत की और उन्हें मुख्य धारा के स्वास्थ्य और खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन



इस साइकिल रैली में भाग लेने वाली महिलाओं में डॉ. रितु जैन, डॉ. सुनीता परमार, डॉ. अमिता, डॉ. मोना दुबे, डॉ. मीरा लखटकिया, नीलू शुक्ला, रागिनी चंदेल, डॉ. प्रेरणा सरन, डॉ. अनुराधा वर्मा, डॉ. व्यंजना पांडेय और प्रोफेसर अर्चना चहल शामिल थीं। प्रयागराज लौटने के पेसर ग्रुप की महिलाएं काफी उत्साहित थीं। वह इस बात से प्रसन्न थीं कि वे कश्मीरी महिलाओं और लड़कियों के दिलों दिमाग को छू सकीं और उन्हें समाज में खुलने और जुड़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed