{"_id":"5a04b0714f1c1b69678ba6b6","slug":"rickshaw-driver-accused-bjp-leader-of-grabbing-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शा चालक ने भाजपा नेता पर रुपया हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्शा चालक ने भाजपा नेता पर रुपया हड़पने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव का प्रेमचंद्र गरीब मजदूर है। बताया कि वह इलाके के एक भाजपा नेता के स्कूल में रिक्शा चालक है। डेढ़ साल पहले उसकी बेटी को ससुरालियों ने जलाकर मार डाला था। आरोप है कि दुधमुंही बच्ची के लालन-पालन के लिए भाजपा नेता ने ढाई लाख रुपए में सुलह-समझौता करा दिया।
एक लाख उसे दे दिया गया जबकि शेष रकम बाद में देने की बात कही गई। आरोप है कि वह रकम मांगने गया तो उसे डांटते हुए धमकी देकर भगा दिया गया। पीड़ित लगातार अफसरों से शिकायत कर रहा है मगर उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। भुक्तभोगी ने बुधवार को इलाहाबाद पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस महानिरीक्षक से की। आईजी ने पीड़ित को जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।