फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Richa furious over FIR, claimed to give information to students at the behest of police

एफआईआर पर भड़कीं ऋचा, पुलिस के कहने पर छात्रों को सूचना देने का किया दावा

Tue, 31 Mar 2020 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 31 Mar 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Richa furious over FIR, claimed to give information to students at the behest of police
ऋचा सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष. इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
सिविल बस अड्डे पर रविवार सुबह हजारों छात्रों की भीड़ इकट्ठा होने के मामले में पुलिस ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष एवं सपा नेता ऋचा सिंह समेत चार छात्र नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है लेकिन, ऋचा का दावा है कि पुलिस के कहने पर ही उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना भेजी थी कि रविवार सुबह सिविल लाइंस बस अड्डे से कुछ शहरों के लिए बसें चलाई जाएंगी। ऋचा ने इस बाबत पुलिस महानिदेशक को पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन


ऋचा ने डीजीपी को लिखे पत्र में कहा है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 36 हजार विद्यार्थी हैं और इनमें से 12 हजार छात्राएं हैं। लॉक डाउन के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रयागराज में फंसे हैं और घर वापसी का कोई साधन नहीं है। ऋचा ने पत्र के माध्यम से डीजीपी को बताया है कि 28-29 की मध्यरात्रि को उनके पास पुलिस के एक अधिकारी का फोन आया और उन्होंने  बताया कि सुबह चार से सात बजे के बीच सिविल लाइंस बस अड्डे से लखनऊ, रायबरेली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़ के लिए कुछ बसें चलाई जाएंगी। वह अपने स्तर से छात्रों को सूचित कर दें। 
विज्ञापन


ऋचा का कहना है कि उस वक्त काफी राहत हो चुकी थी, सो उन्होंने छात्रों तक सूचना पहुंचाने के लिए फेसबुक का सहारा लिया और यह सूचना फेसबुक पर पोस्ट कर दी, लेकिन अगले ही दिन पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। डीजीपी को लिखे गए पत्र में उस मोबाइल नंबर की जानकारी भी दी गई है, जिस नंबर से ऋचा के पास फोन आया था। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष का कहना है कि पुलिस ने धाराएं भी ऐसी लगाई हैं, जो हास्यास्पद हैं। उसमें एक धारा ऐसी है, जिसके तहत कंप्यूटर से डाटा चुराना या डाटा से छेड़छाड़ का मामला बनता है, जबकि उन्होंने ऐसा कुछ किया ही नहीं। ऋचा ने डीजीपी से मांग की है कि वह अपने स्तर से इस मामले कोक देखें और उचित कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed