फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Reward on four accused including the murdered constable kydganj murder case

कीडगंज बवाल : हत्यारोपी सिपाही समेत चारों आरोपियों पर इनाम

Sun, 02 Jan 2022 09:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Jan 2022 09:31 PM IST
सार

कीडगंज में बीच वाली सड़क पर रहने वाले चाट कारोबारी संदीप पर 30 दिसंबर की रात फायरिंग की गई थी। इसमें उनका भाई विशाल और दो अन्य जख्मी हो गए थे। मामले में आबकारी विभाग का निलंबित सिपाही विमलेश पांडेय समेत चार नामजद हुए हैं।

विज्ञापन
Reward on four accused including the murdered constable kydganj murder case
Prayagraj News : कीडगंज में विधायक के बहनोई के भाई की मौत के बाद सड़क जाम करते लोग। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कीडगंज में भाजपा नेता के बहनोई संदीप उर्फ भोले गुप्ता पर फायरिंग व उनके भाई विशाल उर्फ राजन की हत्या में नामजद चारों आरोपियाें को इनामी घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी निलंबित सिपाही विमलेश पांडेय और अन्य तीन नामजद आरोपियाें पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। हालांकि चार दिन बीतने के बाद भी हत्यारोपियों का सुराग नहीं मिल सका है।

विज्ञापन


कीडगंज में बीच वाली सड़क पर रहने वाले चाट कारोबारी संदीप पर 30 दिसंबर की रात फायरिंग की गई थी। इसमें उनका भाई विशाल और दो अन्य जख्मी हो गए थे। मामले में आबकारी विभाग का निलंबित सिपाही विमलेश पांडेय समेत चार नामजद हुए हैं। लेकिन घटना के बाद से ही सभी फरार चल रहे हैं। पुलिस के साथ ही एसओजी भी उनकी तलाश में जुटी है। लेकिन अब तक उनका सुराग नहीं मिल सका है।

विज्ञापन

तलाश में कई जगह दबिश
इसे ही देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। विमलेश के अलावा मामले में नामजद उसके साथी सतीश पांडेय के अलावा दो रिश्तेदारों संदीप व अवनीश पांडेय पर भी इनाम रखा गया है। सूत्रों का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। विमलेश की तलाश में प्रतापगढ़ के अलावा जौनपुर और यमुनापार के कई इलाकों में दबिश दी गई है।

उसके ससुराल पक्ष के एक रिश्तेदार को भी घटना वाली रात से ही हिरासत में रखा गया है। लेकिन उसके व अन्य आरोपियों के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। चार दिन बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सवाल भी खड़े हो रहे हैं। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि हरसंभव ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है।

संदीप की हालत स्थिर, जल्द होगा ऑपरेशन
उधर लखनऊ स्थित अस्पताल में भर्ती विधायक के बहनोई संदीप की हालत स्थित बताई जा रही है। उनके कंधे में गोली फंसी है लेकिन अब तक ऑपरेशन नहीं किया जा सका है। ऑपरेशन केलिए गुड़गांव से एक डॉक्टर को बुलाया गया है। जल्द ही उनका ऑपरेशन किया जाएगा। 

कीडगंज गोलीकांड में मृतक एवं घायल के परिजनों से मिली सांसद रीता

कीडगंज गोली कांड में घायल एवं मृतक के परिजनों से सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने दुख व्यक्त करने के साथ अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद ने पुलिस अफसरों से दूरभाष पर वार्ता कर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने को कहा। सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि इस दौरान उन्होंने लखनऊ मेदांता में भर्ती घायल का हालचाल वहां के डायरेक्टर से फोन पर लिया। इस अवसर पर संत प्रसाद पांडेय, राजेश त्रिपाठी, पार्षद अकीलुर्रहमान, विजय मिश्र, विपुल शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed