फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Reward crooks involved in mauaima bank robbery arrested

बैंक लूट में शामिल 25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 25 Nov 2019 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Reward crooks involved in mauaima bank robbery arrested
प्रयागराज। मऊआइमा के बड़ौदा ग्रामीण बैंक में दो महीने पहले हुई 6.27 लाख की लूट में वांछित 25 हजार का इनामी शंहशाह रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ ने उसे 30 हजार नगद व रिवॉल्वर के साथ मऊआइमा से पकड़ा। उस पर प्रतापगढ़ पुलिस ने भी 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

एसटीएफ ने बताया कि गिरफ्तार शंहशाह पुत्र सोहराब, बहरूपुर, थाना कोहड़ौर, जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला है। उसे मऊआइमा में प्रयागराज- प्रतापगढ़ रोड पर निमार्णाधीन टोल नाका के पास से पकड़ा गया। पूछताछ पर बताया कि 19 सितंबर को मऊआइमा बड़ौदा ग्रामीण बैंक में हुई लूट की वारदात उसने अपने साथियों तौसीफ उर्फ मोटू, षहबाज, नदीम, आदि संग मिलकर की थी। घटना की साजिश बिलाल ने रची थी। जिसके बाद पल्सर पर सवार होकर तौसीफ व शहबाज और अपाचे से वह खुद व नदीम बैंक पहुंचे और 6.27 लाख रुपये लूटने के बाद भाग निकले। वहां से सभी पहले से तय स्थान दुर्गागंज के पास एक बाग में मिले जहां बिलाल व मुक्तदीर मौजूद थे। इसके बाद लूटी गई रकम का बंटवारा किया जिसमें उसे 1.10 लाख रुपये मिले। इधर-उधर छिपने छिपाने के बाद वह मुम्बई चला गया। रविवार को वह अपने साथी मुक्तदीर से मिलने आया था तभी पकड़ा गया।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में भी की थी लूट की दो वारदातें
उसने इसी साल अगस्त में सुबह 11:45 बजे प्रतापगढ़ के कन्धई के रखहा बाजार स्थित एसबीआई टाइनी शाखा में 30 हजार की लूट की थी। इसके अलावा अपने साथी सलीम उर्फ नदीम, शहबाज उर्फ लम्बू के साथ मिलकर दो सितंबर को सगरा सुन्दरपुर के बीड़ी व्यवसायी इसरार से 60 हजार रुपये लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed