फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   review officer And assistant review officer main examination postponed by uppsc

यूपीपीएससी ने दी युवाओं के लिए बुरी खबर, आरओ और एआरओ की मुख्य परीक्षा स्थगित

Wed, 21 Nov 2018 04:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Wed, 21 Nov 2018 04:48 AM IST
विज्ञापन
review officer And assistant review officer main examination postponed by uppsc
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2017 की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। परीक्षा 25, 26 एवं 27 नवंबर को प्रस्तावित है लेकिन, आयोग की ओर से अब तक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया जा सका है। 
विज्ञापन


इसी वजह से आयोग को मुख्य परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। आयोग 15 दिसंबर से पहले प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। ऐसे में मुख्य परीक्षा अब वर्ष 2019 में ही होने के आसार हैं।
विज्ञापन


यूपीपीएससी के वर्ष 2018 के कैलेंडर में शामिल ज्यादातर परीक्षाएं समय से नहीं कराई जा सकीं। अब इनमें आरओ/एआरओ-2017 की मुख्य परीक्षा भी शामिल हो गई है। प्रारंभिक परीक्षा इस साल आठ अप्रैल को आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा 21 जिलों के 1146 केंद्रों में हुई थी। परीक्षा के लिए कुल पांच लाख 33 हजार 447 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से तीन लाख 40 हजार 121 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसी परीक्षा में आयोग ने पहली बार माइनस मार्किंग भी लागू की। 

इस परीक्षा के तहत आरओ/एआरओ के कुल 465 पदों पर भर्ती होनी है। ‘अमर उजाला’ ने चार नवंबर के अंक में खबर प्रकाशित की थी कि मुख्य परीक्षा का टलना तय है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने का समय दिया जाता। 

इसके अलावा मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र बनाया जाता और उसे आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को कुछ दिन का समय दिया जाता। 

आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि 15 दिसंबर से पहले प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अगर आयोग दिसंबर में परिणाम जारी कर देता है तो भी मुख्य परीक्षा का आयोजन अगले साल ही आयोजित की जा सकेगी।

आरआई टेक्निकल का हो सकता है अगला परिणाम

यूपीपीएससी की ओर से आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2017 से पहले आरआई टेक्निकल का परिणाम घोषित किया जा सकता है। परिवहन विभाग में आरआई टेक्निकल के 70 से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। इस परीक्षा का परिणाम प्राथमिकता के साथ जारी करने के लिए आयोग को शासन निर्देश मिले हैं। आयोग में परिणाम तैयार किया जा रहा है। पूरे आसार हैं कि आयोग इस परीक्षा का परिणाम आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम से पहले घोषित कर दे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed