फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Revenue team facing opposition upon arrival to conduct sterilization drive

Prayagraj News: पत्थर नसब कराने पहुंची राजस्व टीम का विरोध

Mon, 29 Jun 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 29 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Revenue team facing opposition upon arrival to conduct sterilization drive
जगतपुर फोटो। उतरांव के काजीपुर गांव में पत्थर नसब का विरोध करती महिलाएं मौजूद पुलिस - फोटो : Archive
उतरांव थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में रविवार को विवादित जमीन पर पत्थर नसब कराने पहुंची राजस्व टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। एसडीएम हंडिया के आदेश पर उतरांव पुलिस के साथ टीम मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन


पत्थर नसब के लिए गड्ढे खोदने का काम शुरू हुआ। तभी विपक्ष की महिलाओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने भारी विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस महिलाओं के आगे बेबस हो गई। पुलिस और महिलाओं के बीच नोकझोंक भी हुई। इस विरोध के चलते राजस्व टीम और पुलिस को वापस लौटना पड़ा। वे बिना पत्थर नसब कराए ही लौट गए। मौके की स्थिति को देखते हुए यह कार्य स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

काजीपुर गांव निवासी केसा देवी ने एसडीएम हंडिया को प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने अपनी जमीन की पैमाइश और पत्थर नसब कराने की मांग की थी। एसडीएम ने इस पर आदेश पारित कर एक टीम गठित की थी। इसी आदेश पर राजस्व टीम पत्थर नसब कराने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed