फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Retiring room worth crores, built before the Mahakumbh, remains locked

Prayagraj News: महाकुंभ से पहले बना करोड़ों का रिटायरिंग रूम ताले में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Retiring room worth crores, built before the Mahakumbh, remains locked
प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन का बंद रिटायरिंग रूम। अमर उजाला - फोटो : Archive
प्रशासनिक उदासीनता के कारण प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन में महाकुंभ-2025 से पहले करोड़ों की लागत से बनाए गए रेलवे के रिटायरिंग रूम पर ताला लगा है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्टेशन के दूसरे तल पर 14 आधुनिक कमरों और तीन डॉरमेट्री वाला रिटायरिंग रूम तैयार किया गया था। डॉरमेट्री की क्षमता 90 बेड की है। स्टेशन के पहले तल पर रिटायरिंग रूम का बोर्ड भी टंगा हुआ है। इसे देखकर यात्री जब द्वितीय तल पर पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें वहां ताला लटका मिलता है। महाकुंभ के दौरान कुछ समय के लिए इसका इस्तेमाल रेलकर्मियों के रहने के लिए किया गया था।
विज्ञापन

यहां से ऊंचाहार, नौचंदी, गंगा-गोमती एक्सप्रेस और योगनगरी ऋषिकेश समेत लंबी दूरी की ट्रेनें चलती हैं। रोजाना काफी यात्रियों का आना-जाना होता है। स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को रात गुजारने या विश्राम करने के लिए होटलों की तलाश में दर-दर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि रिटायरिंग अब तक क्यों नहीं खोला जा सका है इस बारे में लखनऊ मंडल के अफसरों से बात की जाएगी। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना ही हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed