फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Retired worker shot himself in the bathroom

प्रयागराज : रिटायरकर्मी ने बाथरूम में जाकर लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या

Wed, 11 May 2022 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 May 2022 07:42 PM IST
सार

बिट्टू राज्य भंडारण निगम से दो साल पहले रिटायर हुए थे। वह शाहगंज सब्जी मंडी में राधा कृष्ण मंदिर के पास रहते थे। परिवार में पत्नी तरनजीत कौर के अलावा एक बेटा शनि व बेटी सोनी हैं। बेटी अपने पति मनीष व दो बच्चों के साथ मायके में ही रहती है जबकि बेटा अपनी पत्नी के साथ कानपुर में रहता है।

विज्ञापन
Retired worker shot himself in the bathroom
आत्महत्या। - फोटो : social media

विस्तार

शाहगंज में रहने वाले रिटायर कर्मचारी स्वर्ण सिंह बग्गी उर्फ बिट्टू सरदार (62) ने खुद को गोली से उड़ा लिया। बाथरूम में जाकर लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर बेटी पहुंची तो पिता को खून से लथपथ मृत पड़ा देख चीखने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की वजह साफ नहीं है लेकिन बीमारी के साथ ही घरेलू कलह की भी चर्चा रही। 

विज्ञापन



बिट्टू राज्य भंडारण निगम से दो साल पहले रिटायर हुए थे। वह शाहगंज सब्जी मंडी में राधा कृष्ण मंदिर के पास रहते थे। परिवार में पत्नी तरनजीत कौर के अलावा एक बेटा शनि व बेटी सोनी हैं। बेटी अपने पति मनीष व दो बच्चों के साथ मायके में ही रहती है जबकि बेटा अपनी पत्नी के साथ कानपुर में रहता है। बुधवार दोपहर में 3.30 बजे के करीब पत्नी बाजार चली गई जबकि बेटी बच्चों को लेकर सो रही थी। तभी अचानक बाथरूम से गोली चलने की आवाज आई।

विज्ञापन

मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

नींद टूटने पर बेटी पहुंची तो पिता को खून से लथपथ मृत पड़ा देखा। बगल में ही लाइसेंसी दोनाली बंदूक पड़ी हुई थी। शोरगुल मचा तो आसपास के लोग जुटे और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। तब तक पत्नी व अन्य रिश्तेदार भी आ गए। परिजनों से पूछताछ व जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शाहगंज थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed