फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Retired teacher 's home in broad daylight theft of millions

रिटायर्ड शिक्षिका के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Sat, 11 Jul 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 11 Jul 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher 's home in broad daylight theft of millions
इलाहाबाद। करेली के जीटीबी नगर मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर बेटी के साथ बाजार गईं रिटायर्ड शिक्षिका का घर चोरों ने दिनदहाड़े खंगाल डाला। करीब सात घंटों में चोर दो लाख नगदी, जेवर समेत लगभग पांच लाख रुपये का सामान समेटकर भाग निकले। बेटी के साथ खरीदारी कर घर लौटीं शिक्षिका ताला टूटा देख अवाक रह गईं। अपने को संयत कर मां-बेटी ने शोर मचाय तो राहगीरों के साथ वहां पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरी की खबर से मोहल्ले में खलबली मच गई। सूचना पर करेली पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


जीटीबी नगर करेली के सी ब्लाक में रहने वाली इंदिरा जोशी रिटायर्ड शिक्षिका हैं। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे वह बेटी मीनाक्षी के साथ बाजार गई थीं। खरीदारी के बाद बाजार से वे अपनी बहन के घर चली गईं। शाम को लगभग पांच बजे घर लौटी तो मेन गेट का ताला टूटा था। ताला टूटा देख उनका माथा ठनका। मां-बेटी भीतर गईं तो कमरों में सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। कमरों में रखी आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर चोर नगदी और जेवर समेट ले गए थे। यह देखकर मां-बेटी के पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों के शोर मचाने पर वहां भीड़ जुट गई। पुलिस को खबर दी गई। करेली एसओ हमराहियों के साथ पहुंचे। फील्ड यूनिट को बुलाया गया।
विज्ञापन


करेली पुलिस बेटी मीनाक्षी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है। आश्ंाका है कि चोर आसपास के ही हैं। जिन्हें इस बात की जानकारी थी कि घर से निकली मां-बेटी कई घंटे बाद ही घर लौटेंगी। पुलिस ने आसपास के कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed