फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Retired employees entitled to get annual increment on June 30

30 जून को सेवानिवृत्त कर्मचारी वार्षिक वेतन वृद्धि पाने के हकदार: हाईकोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Retired employees entitled to get annual increment on June 30
उत्तर प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ पाने का हकदार माना है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजीत कुमार की अदालत ने कानपुर नगर के लोक निर्माण विभाग में तैनात रहे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पुनीत कुमार त्रिपाठी की ओर से दाखिल याचिका पर अधिवक्ता प्रभाकर सिन्हा को सुनकर दिया।
विज्ञापन

याची कानपुर नगर के लोक निर्माण विभाग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात थे। 30 जून 2024 को सेवानिवृत्त होने के बाद एक जुलाई से लागू होने वाली वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ इन्हें नहीं दिया गया था। क्योंकि, ये एक जुलाई को सेवा में नहीं रहे। इसके खिलाफ इन्होंने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। याची के अधिवक्ता प्रभाकर सिन्हा ने दलील दी कि वार्षिक वेतन वृद्धि कर्मचारियों के पिछले साल की गई सेवाओं का पारिश्रमिक होता है। इसलिए इन्हें वार्षिक वेतन वृद्धि के लाभ से वंचित किया जाना अवैधानिक और मनमाना है।
विज्ञापन

इस संबंध में 12 जून 2024 को उत्तर प्रदेश सरकार ने शासनादेश जारी 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि प्रदान करने का आदेश जारी किया है। इसका लाभ याची को नहीं दिया जा रहा। हालांकि, राज्य सरकार के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि याचिका लंबित रहने के दौरान याची को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिए जाने के संबंध में विभाग ने फैसला ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए कहा कि एक जुलाई से लगने वाली वार्षिक वेतन वृद्धि के लाभ से ऐसे कर्मचारियों को वंचित नहीं किया जा सकता, जो एक दिन पहले सेवानिवृत हुए हैं। क्योंकि, ऐसे कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति के दिन ही अपनी सेवा योगदान का एक वर्ष पूरा कर लिया होता है। सेवानिवृत्ति के बाद वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ उनकी पेंशन में शामिल कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed