फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Retired bank worker filed suit against Lekhpal daughter-in-law and son

प्रयागराज : रिटायर्ड बैंककर्मी ने लेखपाल बहू और बेटे के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 17 Apr 2022 10:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 10:53 PM IST
सार

बहू लेखपाल है और वर्तमान में उसकी तैनाती ज्ञानपुर में है। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर बेटे और बहू पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें मारपीट, गालीगलौज, धमकी के साथ ही हत्या का प्रयास, रंगदारी मांगने और आपराधिक साजिश के आरोप से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

विज्ञापन
Retired bank worker filed suit against Lekhpal daughter-in-law and son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांदपुर सलोरी में रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी नरेंद्र प्रसाद तिवारी ने अपने बेटे व लेखपाल बहु पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बहू के इशारे पर ही बेटा आए दिन उनसे मारपीट व गालीगलौज करता है। एक दिन गला भी दबाने की कोशिश की। साथ ही 50 लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन



70 वर्षीय नरेंद्र कोऑपरेटिव बैंक से रिटायर हुए हैं और सलोरी में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा बेटा सुनील कुमार तिवारी आए दिन गांव की जमीन व मकान बेचने का दबाव डालता है। 13 अप्रैल की रात 10 बजे भी वह इसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा। इंकार करने पर गालीगलौज शुरू कर दी और विरोध पर मारपीट करने लगा। यही नहीं, उसका गला भी दबाने लगा।

विज्ञापन

ज्ञानपुर में तैनात है लेखपाल बहू
उसने चीखने पर पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे तब उनकी जान बची। इस दौरान वह चला गया लेकिन जाते-जाते धमकी दी कि थाने जाने पर वह उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेगा। आरोप है कि इससे पहले भी वह उन्हें जान से मारने की कोशिश कर चुका है। आरोप यह भी है कि बेटे के कृत्य में उसकी पत्नी अनुपमा का सहयोग रहता है और वह उसकेही कहने पर उससे मारपीट करता है।


बहू लेखपाल है और वर्तमान में उसकी तैनाती ज्ञानपुर में है। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर बेटे और बहू पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें मारपीट, गालीगलौज, धमकी के साथ ही हत्या का प्रयास, रंगदारी मांगने और आपराधिक साजिश के आरोप से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed