फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Results of two posts of Reader released, interview was held on 22 December

UPPSC : रीडर के दो पदों के परिणाम जारी, 22 दिसंबर को हुआ था साक्षात्कार

Wed, 03 Jan 2024 04:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Jan 2024 04:50 PM IST
सार

राजकीय यूनानी चिकित्सा महाविद्यालयों में रीडर-अमराजे जिल्द वा तजीनियत के एक अनारक्षित पद पर रफीउद्दीन और उत्तर प्रदेश राज्य आयुर्वेदिक महाविद्यालय अध्यापन सेवा में रीडर अगद तंत्र एवं विधि आयुर्वेद के अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित एक पद पर अनीता कनौजिया को चयनित घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Results of two posts of Reader released, interview was held on 22 December
UPPSC - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने रीडर के दो पदों पर सीधी भर्ती के चयन परिणाम मंगलवार को जारी कर दिए। राजकीय यूनानी चिकित्सा महाविद्यालयों में रीडर-अमराजे जिल्द वा तजीनियत के एक अनारक्षित पद पर रफीउद्दीन और उत्तर प्रदेश राज्य आयुर्वेदिक महाविद्यालय अध्यापन सेवा में रीडर अगद तंत्र एवं विधि आयुर्वेद के अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित एक पद पर अनीता कनौजिया को चयनित घोषित किया गया है। इन दोनों पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 दिसंबर 2023 को हुए थे। ब्यूरो

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा विभाग में दो का चयन निरस्त

प्रमाणपत्र एवं वांछित अभिलेख प्रस्तुत न करने पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में दो अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया है और उनकी दो अन्य अभ्यर्थियों के चयन की संस्तुति की है।
विज्ञापन


आयोग ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सहायक आचार्य स्किन एंड वीडी के तीन पदों पर सीधी का परिणाम 11 अगस्त 2022 को जारी किया था। आयोग ने सोनम सिंह सचान का चयन निरस्त कर दिया गया है और जसप्रीत कौर के चयन की संस्तुति की है। वहीं, सहायक आचार्य टीबी एंड चेस्ट के तीन पदों का रिजल्ट 10 अप्रैल 2023 को जारी किय गया था। आयोग ने वकील अहमद का चयन निरस्त करते हुए नीरज कुमार के चयन की संस्तुति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी: एसआई सीपीओ पेपर 2 में शामिल होंगे 1932 अभ्यर्थी

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से आठ जनवरी को मध्य क्षेत्र यूपी और बिहार में एसआई सीपीओ पेपर दो का आयोजन किया जाना है। एक घंटे की परीक्षा के लिए कुल 1932 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए पटना में दो और प्रयागराज में पांच कुल सात केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पटना में 555 और प्रयागराज में 1377 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन सुबह नौ से 11 बजे तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed