फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Result of the selection board issued by the selection board

चयन बोर्ड ने जारी किया प्रवक्ता भर्ती का परिणाम

Sun, 07 Apr 2019 12:43 AM IST
दुर्गेश pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुर्गेश pandey Updated Sun, 07 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Result of the selection board issued by the selection board
GOOD NEWS TEACHER - फोटो : SELF
 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने शनिवार को कई विषयों में प्रवक्ता पदों का भर्ती परिणाम घोषित कर दिया। इनमें समाजशास्त्र, गणित, उर्दू, भौतिक विज्ञान, शिक्षाशास्त्र, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, कला एवं संस्कृत विषय शामिल हैं। बोर्ड ने इन विषयों में प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2011 में जारी किया था। लिखित परीक्षा जून 2016 में आयोजित की गई और इसमें सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार पिछले साल अक्तूबर में हुआ। बोर्ड ने अब इन सभी विषयों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन


उर्दू वर्ग-01 के सामान्य श्रेणी के एक पद का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया गया है। वहीं, भौतिक विज्ञान वर्ग-01 के 26 पदों और वर्ग-02 के एक पद का अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है। प्रवक्ता शिक्षा शास्त्र वर्ग-01 के के दो पदों और वर्ग-02 के एक पद का परिणाम आया है। इसके आलवा प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा वर्ग-01 के दो पदों और प्रवक्ता भूगोल वर्ग-01 के 25 पदों एवं वर्ग-02 के एक पद का परिणाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

प्रवक्ता अर्थशास्त्र वर्ग-01 के 22 और वर्ग-02 के तीन पदों का परिणाम घोषित किया गया है।

इसके अतिरिक्त प्रवक्ता समाजशास्त्र वर्ग-01 के आठ पदों एवं वर्ग-02 के दो पदों, प्रवक्ता कृषि वर्ग-01 के पांच पदों, प्रवक्ता गणित वर्ग-01 के 13 पदों एवं वर्ग दो के एक पद, कला वर्ग-01 के छह पदों एवं वर्ग-02 के एक पद, प्रवक्ता जीव विज्ञान वर्ग-01 के 14 पदों एवं वर्ग-02 के एक पद, प्रवक्ता रसायन विज्ञान वर्ग-01 के 21 पदों एवं वर्ग-02 के दो पदों और प्रवक्ता संस्कृत वर्ग-01 के 26 पदों एवं वर्ग-02 के चार पदों पर अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है। रिक्त पदों पर संस्था आवंटन का कार्य चयन बोर्ड की ओर से बाद में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed