फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Result of Assistant Professor recruitment stuck in resolution of objections, candidates wait is increasing

UPPSC : आपत्तियों के निस्तारण में उलझा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का परिणाम, बढ़ता जा रहा अभ्यर्थियों का इंतजार

Thu, 10 Jul 2025 06:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Jul 2025 06:04 PM IST
सार

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को तीन माह पूरे होने जा रहे हैं और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अभी आपत्तियों के निस्तारण में ही उलझा हुआ है। परिणाम के लिए अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
Result of Assistant Professor recruitment stuck in resolution of objections, candidates wait is increasing
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को तीन माह पूरे होने जा रहे हैं और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अभी आपत्तियों के निस्तारण में ही उलझा हुआ है। परिणाम के लिए अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 33 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 व 17 अप्रैल को हुई थी। परीक्षा में तमाम गड़बड़ियों के आरोप लगे थे जिसके बाद शासन ने परिणाम की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया था। समिति की देखरेख में ही परिणाम जारी होना है।

विज्ञापन

आयोग ने अनंतिम उत्तरकुंजी जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी थीं। इसके बाद आयोग को बड़ी संख्या में आपत्तियां मिली थीं। आयोग के सूत्रों का कहना है कि आपत्तियों की संख्या काफी अधिक थी इसलिए निस्तारण में वक्त लगा। आपत्तियों का निस्तारण तो कर दिया गया है लेकिन एक बार इसका परीक्षण कराया जाएगा, ताकि लिखित परीक्षा का परिणाम और अंतिम उत्तरकुंजी जारी किए जाने के बाद कोई विवाद न हो।

विज्ञापन

लिखित परीक्षा कुल 200 अंकों की थी और इंटरव्यू 30 अंकों का होगा। लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा। आयोग के सूत्रों का कहना है कि आपत्तियों के निस्तारण का परीक्षण होने के बाद ही परिणाम जारी करने की कोई तिथि निर्धारित की जाएगी। हालांकि, अंतिम चयन प्रक्रिया इसी वर्ष पूरी किए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed