{"_id":"69c1ab03b46b351ce209cf9e","slug":"restoration-of-belan-canal-meja-branch-will-ensure-water-supply-to-every-farm-mla-kol-allahabad-news-c-407-1-kor1001-12716-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलन नहर मेजा शाखा के पुनरोद्धार से हर खेत तक पहुंचेगा पानी : विधायक कोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलन नहर मेजा शाखा के पुनरोद्धार से हर खेत तक पहुंचेगा पानी : विधायक कोल
Tue, 24 Mar 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
कोरांव विधायक राजमणि कोल ने सोमवार को विधानसभा कोरांव के गजाधरपुर गांव में बेलन नहर के मेजा शाखा के पुनरोद्धार का शुभारंभ किया। विधायक ने बेलन नहर के पुनरोद्धार कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि मेजा शाखा नहर के पुनरोद्धार से जिन खेतों में भी पानी नहीं पहुंचता था, उन खेतों में भी पानी पहुंचेगा।
विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार हर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। सहायक अभियंता अरविंद कुमार राय ने बताया कि मेजा शाखा नहर की 22.720 किलोमीटर का पुनरोद्धार होगा। मौके पर बीएल सिंह, पंकज कुमार, बबुआन द्विवेदी, करुणेन्द्र श्रीवास्तव और अखंड पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं कोहड़ारघाट क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधायक राजमणि कोल ने स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों से संवाद किया। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।