फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Respect of the people of the enlightened class will be safe in BJP: Suresh Pasi

भाजपा में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों का मान सम्मान रहेगा सुरक्षित: सुरेश पासी

Tue, 21 Sep 2021 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Respect of the people of the enlightened class will be safe in BJP: Suresh Pasi
लालगंज में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बोलते राज्य मंत्री सुरेश पासी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
नगर के एक मैरिज हाल में सोमवार को भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री सुरेश पासी ने कहा कि भाजपा ही प्रबुद्ध वर्ग का सम्मान करने वाली पार्टी है और सबको साथ लेकर सभी वर्गों के हितों को ध्यान दिया जाता है। राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाना उनका दायित्व है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी वर्गाें के कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों के मान सम्मान की रक्षा की राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। राज्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा साढ़े चार साल की उपलब्धियों को बखान किया। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिले के सांसद संगमलाल गुप्ता ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश व प्रदेश को लगातार विकास हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में जहां देश की सुरक्षा मजबूत हुई है, वहीं चतुर्दिक विकास से देश का डंका सारी दुनिया में बज रहा है। उन्होंने रामपुर खास में भाजपा के संगठन का मजबूत बनाने लिए सदैव तत्पर रहने की बात की। विशिष्टि अतिथि पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने भाजपा की नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक कुलवंत सिंह ने आभार व्यक्त किया। सम्मेलन का संचालन अधिवक्ता विनोद मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed