फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Resolution to strengthen Congress on Sonia's birthday

सोनिया के जन्मदिन पर कांग्रेस को मतबूत बनाने का संकल्प

Tue, 10 Dec 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Resolution to strengthen Congress on Sonia's birthday
प्रयागराज। सोनिया गांधी के जन्मदिन पर सोमवार को कांग्रेसियों ने संगठन को मजबूत बनाने और 2022 केविस चुनाव में यूपी फतह करने का संकल्प लिया। इस दौरान 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए ताकत झोंकने की कार्यकर्ताओं से अपील की गई। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े ने कहा कि गांव से शहर तक कार्यकर्ता दिन रात एक कर रैली को कामयाब बनाने में जुट जाएं।
विज्ञापन

जीरो रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में बाजीराव के अलावा प्रदेश महासचिव आरके सचान की मौजूदगी में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म दिन मनाया। बाजीराव ने कहा कि देश-प्रदेश में जिस तरह महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है, वैसे में कांग्रेस जनों को और जिम्मेदारी से काम करना होगा। इस मौके पर अनिल द्विवेदी, नफीस अनवर, फुजैल हाशमी, मुकुंद तिवारी, सुरेश यादव, तस्लीमउद्दीन, परवेज सिद्दीकी, विजय मिश्रा, असलम समेत तमाम लोग उपस्थित थे। उधर, जार्ज टाउन में किसान कांग्रेस की बैठक में प्रदेश कोऑर्डिनेटर सुशील तिवारी ने सोनिया गांधी जी को त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति बताया। इस मौके पर जिला कोऑर्डिनेटर बब्लू दुबे, रमा शंकर यादव, संदीप पांडेय, हरिचरण यादव, शिव शंकर प्रजापति, आशीष राज, बृजलाल निषाद, उर्मिला देवी, शिव मूरत यादव आदि लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता डॉ सत्या पांडेय ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed