फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Residents of Allahpur Ward No. 69 grapple with drinking water crisis in the scorching heat

Prayagraj News: भयंकर गर्मी में पेयजल संकट से जूझते अल्लापुर वार्ड नं-69 के निवासी

Mon, 27 Apr 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 27 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Residents of Allahpur Ward No. 69 grapple with drinking water crisis in the scorching heat
छोटे लाल । वाटर टैक्स रेगुलर जमा करते है पानी आता हो नहीं है
अल्लापुर वार्ड नं-69 स्थित रामानंद नगर और संजय नगर में चंद्रशेखर विद्यालय के पास पिछले छह दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। भीषण गर्मी के बीच पानी न मिलने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसमें सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर दफ्तर जाने वाले तक सभी की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कई घरों में हालात ऐसे हैं कि आसपास के बोरवेल वाले घरों से पानी लाना पड़ रहा है वहीं पीने के लिए बोतलबंद पानी खरीदना मजबूरी बन गई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार इस समस्या को लेकर जल विभाग में कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर साल गर्मी में यह समस्या होती है, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। हम लोग जिनके घर में बोरवेल है, वहीं से पानी लेते हैं। - अशोक दुबे, स्थानीय निवासी










हम नियमित रूप से वाटर टैक्स जमा करते हैं, फिर भी पानी समय पर नहीं मिलता। हर साल मार्च से जुलाई तक यही समस्या बनी रहती है। - छोटे लाल स्थानीय निवासी














मैंने संबंधित विभाग में कई बार शिकायत की है। हर साल गर्मी में यह समस्या होती है लेकिन विभाग इसे लेकर गंभीर नहीं है। नगर निगम वाटर टैक्स ले रहा लेकिन शुद्ध पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा। इसका खामियाजा आम जन को भुगतना पड़ रहा है। - शिव सेवक सिंह, पार्षद, वार्ड-69 अल्लापुर

छोटे लाल । वाटर टैक्स रेगुलर जमा करते है पानी आता हो नहीं है

छोटे लाल । वाटर टैक्स रेगुलर जमा करते है पानी आता हो नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed