फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण सूची जारी, प्रयागराज में अनारक्षित, प्रतापगढ़ में महिला, कौशाम्बी में अनुसूचित जाति महिला

Thu, 18 Mar 2021 01:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Mar 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Reservation list of Jila Panchayat Sadasya released, President seat in Prayagraj unreserved, Women in Pratapgarh, Scheduled Caste women in Kaushambi
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के लिए आरक्षण की नीति से संबंधित शासनादेश बुधवार की रात जारी कर दिया गया। शासनादेश के अनुसार प्रयागराज में प्रमुख के 23 पदों पर चुनाव होगा। इसमें अनुसूचित जाति के लिए पांच पद आरक्षित किए गए हैं, जिसमें दो पद महिलाओं के लिए हैं। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग के लिए 6 पद आरक्षित हैं, जिसमें दो पद महिलाओं के लिए हैं। सामान्य महिलाओं के लिए भी चार पद आरक्षित किए गए हैं। कुल 23 पदों में 8 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं कौशाम्बी में आठ पदों पर प्रमुख का चुनाव होगा।

Reservation list of Jila Panchayat Sadasya released, President seat in Prayagraj unreserved, Women in Pratapgarh, Scheduled Caste women in Kaushambi
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

यहां अनुसूचित जाति के लिए तीन पद आरक्षित हैं, जिसमें एक पद महिला का है। पिछड़ा वर्ग के लिए दो पद आरक्षित हैं, जिसमें एक पद महिला का है। सामान्य महिला के लिए भी एक पद आरक्षित है। इसी तरह प्रतापगढ़ में 17 पदों पर प्रमुख का चुनाव होगा। इसमें चार पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जिसमें दो पद महिलाओं का है। पिछड़ा वर्ग में भी चार पद आरक्षित हैं, जिसमें दो पद महिलाओं का है। सामान्य महिला के लिए भी दो पद आरक्षित हैं। इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रयागराज में अनारक्षित, प्रतापगढ़ में महिला और कौशाम्बी में अनुसूचित जाति की महिला के लिए पद आरक्षित किया गया है। 

Reservation list of Jila Panchayat Sadasya released, President seat in Prayagraj unreserved, Women in Pratapgarh, Scheduled Caste women in Kaushambi
मेरठ जिला पंचायत - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक 2015 को आधार मानते हुए नए सिरे से चक्रानुकम आरक्षण प्रक्रिया का बुधवार को निर्धारण कर दिया है। शासन ने जिला पंचायत अध्यक्षों की आरक्षण सूची जारी की है। किस जिले में कितनी क्षेत्र पंचायत किस श्रेणी के लिए आरक्षित होंगी यह भी तय हो गया है। ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया तय कर दी है। पंचायतीराज विभाग ने आरक्षण निर्धारण का कार्यक्रम जारी किया है। सभी जिलाधिकारियों को 26 मार्च तक आरक्षण एवं आवंटन की अंतिम सूची का प्रकाशन कराना होगा।

इस तरह अब हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक पंचायतों में आरक्षण व चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को यूपी पंचायत राज (स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन) बारहवां संशोधन नियमावली, 2021 को मंजूरी दी थी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद विभाग ने बुधवार को 2015 को आधार वर्ष मानकर पंचायतों के चक्रानुक्रम आरक्षण लागू करने के लिए अधिसूचना जारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reservation list of Jila Panchayat Sadasya released, President seat in Prayagraj unreserved, Women in Pratapgarh, Scheduled Caste women in Kaushambi
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
समय सारिणी

 17 मार्च : जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण व आवंटन जारी करना, क्षेत्र पंचायत प्रमुख का जिलावार आरक्षण चार्ट जारी करना, निदेशालय की ओर से विकासखंड वार प्रधानों के पदों का आरक्षण चार्ट तैयार कर जिलों को उपलब्ध कराना।

18 से 19 मार्च : जिला स्तर पर आरक्षित ग्राम पंचायत प्रधानों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का आवंटन, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण एवं आवंटन का जिला मजिस्ट्रेट की ओर से प्रस्ताव तैयार करने की अवधि।

20 से 22 मार्च : आरक्षित ग्राम पंचायत प्रधानों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का आवंटन, जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण एवं आवंटन की प्रस्तावित सूची का जिला मजिस्ट्रेट के स्तर से प्रकाशन।
20 से 23 मार्च : प्रस्तावों पर आपत्तियां प्राप्त करना ।

24 से 25 मार्च : जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में एकत्रित आपत्तियों का जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा निस्तारण करना ।

26 मार्च : जिला मजिस्ट्रेट की ओर से आरक्षित ग्राम पंचायत के प्रधानों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का आवंटन, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण एवं आवंटन की अंतिम सूची का प्रकाशन, पंचायतीराज निदेशालय एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को विवरण उपलब्ध कराना।  
विज्ञापन

प्रयागराज में 23, कौशाम्बी में 8 और प्रतापगढ़ में 17 पदों पर होगा ब्लाक प्रमुख का चुनाव 

Reservation list of Jila Panchayat Sadasya released, President seat in Prayagraj unreserved, Women in Pratapgarh, Scheduled Caste women in Kaushambi
चुनाव - फोटो : Social Media
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के लिए आरक्षण की नीति से संबंधित शासनादेश बुधवार की रात जारी कर दिया गया। शासनादेश के अनुसार प्रयागराज में प्रमुख के 23 पदों पर चुनाव होगा। इसमें अनुसूचित जाति के लिए पांच पद आरक्षित किए गए हैं, जिसमें दो पद महिलाओं के लिए हैं। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग के लिए 6 पद आरक्षित हैं, जिसमें दो पद महिलाओं के लिए हैं। सामान्य महिलाओं के लिए भी चार पद आरक्षित किए गए हैं। कुल 23 पदों में 8 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं कौशाम्बी में आठ पदों पर प्रमुख का चुनाव होगा।

यहां अनुसूचित जाति के लिए तीन पद आरक्षित हैं, जिसमें एक पद महिला का है। पिछड़ा वर्ग के लिए दो पद आरक्षित हैं, जिसमें एक पद महिला का है। सामान्य महिला के लिए भी एक पद आरक्षित है। इसी तरह प्रतापगढ़ में 17 पदों पर प्रमुख का चुनाव होगा। इसमें चार पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जिसमें दो पद महिलाओं का है। पिछड़ा वर्ग में भी चार पद आरक्षित हैं, जिसमें दो पद महिलाओं का है। सामान्य महिला के लिए भी दो पद आरक्षित हैं। इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रयागराज में अनारक्षित, प्रतापगढ़ में महिला और कौशाम्बी में अनुसूचित जाति की महिला के लिए पद आरक्षित किया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed