फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   reserch

शोध के लिए जर्मनी जाएंगे इविवि के छात्र

Sun, 22 Jan 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 22 Jan 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
reserch
छात्र - फोटो : Demo pic
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मेधावियों को जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ हाइडलबर्ग में शोध का मौका मिलेगा। ‘बिग डेटा रिसर्च’ के क्षेत्र में दुनिया के चुनिंदा संस्थानों में शामिल इस विश्वविद्यालय में शोधार्थी बीमारियों से संबंधित उन डाटा पर शोध करेंगे, जिनकी जांच रिपोर्ट का अभी तक अध्ययन नहीं हो सका है।
विज्ञापन


जर्मनी के इस विश्वविद्यालय की लैब में बड़ी संख्या में अलग-अलग तरह की बीमारियों की जांच रिपोर्ट है, जिनका अध्ययन नहीं हो पा रहा। इनके अध्ययन के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) और आईआईटी कानपुर, आईआईटी गुहावटी व आईआईटी चेन्नई का यूनिवर्सिटी ऑफ हाइडलबर्ग से समझौता हुआ है। इविवि के प्रो. सुनीत द्विवेदी ने बताया कि भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत समझौता हुआ है। रिसर्च के लिए विषय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस रिसर्च से कई गंभीर बीमारियों के  कारण को जानने तथा उनके इलाज में मदद मिलने के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जर्मनी में रिसर्च के लिए देश भर के इन छह संस्थानों के 15 विद्यार्थियों को चुना जाएगा। विद्यार्थी एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर के होंगे। फिर इनमें से छह से 10 विद्यार्थियों को पीएचडी के लिए चुना जाएगा। विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन उनके मूल संस्थान में होगा और पहले वर्ष वह देश में ही रिसर्च करेंगे। इसके बाद दो से तीन वर्ष जर्मनी में शोध का मौका मिलेगा। फिर आखिरी के वर्षों में भारत में रिसर्च करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायो केमेस्ट्री, बायो टेक्नोलॉजी, जूलॉजी, बायो इंफार्मेटिक्स, केमेस्ट्री, एटमॉस्फेरिक एंड ओसियन साइंस, कांग्नेटिव एंड ब्हैविरल साइंस और कम्प्यूटर साइंस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed