जिले में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में सुबह ध्वजारोहण किया गया। अमर शहीदों को श्रद्धंजलि देते हुए उनके योगदानों को याद किया गया। अमर शहीद चंद्रशेकर आजाद पार्क को विधिवत सजाया गया था। यहां पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही।
Republic Day 2024 : गणतंत्र दिवस पर याद किए गए अमर शहीद, डिप्टी सीएम केशव ने पुलिस लाइन में ली सलामी
पुलिस लाइंस के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम मे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने परेड की सलामी लेते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने को विभिन्न पदक और पुरस्कारों से सम्मानित किया।
पुलिस लाइंस के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम मे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने परेड की सलामी लेते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने को विभिन्न पदक और पुरस्कारों से सम्मानित किया। यहां पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण देशभक्ति मय हो गया था। केशव ने शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का बखान किया। देश कि एकता और अखंडता के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय, इलहाबाद हाईकोर्ट, एनसीआर रेलवे, बेसिक शिक्षा परिषद, पुलिस मुख्यालय, माध्यमिक और उच्च शिक्षा परिषद, एजी आफिस, यूपी बोर्ड. नगर निगम, प्रयागराज विकास प्राधिकरण आदि स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। माघ मेले में कल्पवासी शिविरों और साधु संतों के शिविरों मे भी गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया। संगम तट पर भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन किया। यहां पर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया।
गणतंत्र दिवस पर माघमेला में हिमाचल प्रदेश से आए श्रद्धालुओं ने तिरंगा फहराया। भारत भ्रमण पर निकला हिमाचल प्रदेश के श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को संगम पहुंचा। यहां पर संगम स्नन के बाद जत्थे ने गणतंत्र दिवस मनाते हुए झंंडा फहराया। साधु संतों से जाकर शिविर मे मिले। इसके बाद श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन करने के बाद वह रवाना हुए।
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर महाप्रबंधक रविंद्र गोयल ने झंडा रोहण करने के साथ परेड की सलामी ली । इस मौके पर वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम की आयोजित हुए।