{"_id":"6117d3a68ebc3ee0092041b5","slug":"report-on-70-students-creating-ruckus-in-rajju-bhaiya-state-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"रज्जू भैया राज्य विवि में हंगामा करने वाले 70 छात्रों पर विवि प्रशासन ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रज्जू भैया राज्य विवि में हंगामा करने वाले 70 छात्रों पर विवि प्रशासन ने दर्ज कराया केस
Sat, 14 Aug 2021 08:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 14 Aug 2021 08:01 PM IST
सार
- कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपियों को चिह्नित करने का काम शुरू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय में हंगामा करने वाले छात्रों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को उनके खिलाफ महामारी अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें 70 अज्ञात छात्रों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
राज्य विवि में एक दिन पहले बीएड के छात्रों ने हंगामा किया था। उनका कहना था कि विवि की तरफ से प्रयोगात्मक परीक्षा के जरिए मूल्यांकन कर अंक दिए जाने थे। लेकिन इस व्यवस्था को खत्म कर प्रयोगात्मक परीक्षा के 60 फीसदी अंक आंतरिक मूल्यांकन के जरिए देने का निर्णय ले लिया गया। इसके कारण उनका परिणाम प्रभावित होगा।
इसी बात को लेकर छात्र विरोध जता रहे थे और इसी दौरान कुछ आक्रोशित छात्रों ने हंगामा किया। घंटों मान-मनौव्वल के बाद भी छात्र नहीं माने तो पुलिस बुलानी पड़ गई थी। जिसके बाद हंगामा करने वाले छात्रों को हटाया जा सका था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि अज्ञात 70 छात्रों पर एसआई गौरव सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।