फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Report on 100 Muslim hostel students for breaking the lock of gate

इलाहाबाद विवि : विवि गेट का ताला तोड़ने पर मुस्लिम हॉस्टल के छात्रों समेत 100 पर रिपोर्ट

Mon, 14 Nov 2022 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 12:34 AM IST
सार

छात्र-छात्राएं साइड में स्थित साइकिल स्टैंड गेट से प्रवेश करेंगे। इसी तरह कंपनी बाग की ओर स्थित गेट संख्या पांच चारपहिया या दोपहिया से आने वाले अध्यापकों के लिए खोला जाएगा। नौ नवंबर को कुछ लोगों ने गेट नंबर चार का ताला तोड़ दिया था।

विज्ञापन
Report on 100 Muslim hostel students for breaking the lock of gate
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार का ताला जबरन तोड़ने पर मुस्लिम हॉस्टल के छात्रों समेत 100 पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट प्रॉक्टर डॉ. हर्ष कुमार की तहरीर पर दर्ज की गई है। इसमें उन्होंने बताया कि एक नवंबर से विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए यह व्यवस्था लागू की गई थी कि कटरा की तरफ स्थित गेट संख्या चार का बड़ा और छोटा गेट बंद रहेगा। 

विज्ञापन



छात्र-छात्राएं साइड में स्थित साइकिल स्टैंड गेट से प्रवेश करेंगे। इसी तरह कंपनी बाग की ओर स्थित गेट संख्या पांच चारपहिया या दोपहिया से आने वाले अध्यापकों के लिए खोला जाएगा। नौ नवंबर को कुछ लोगों ने गेट नंबर चार का ताला तोड़ दिया था, जिसे पुलिस प्रशासन की मदद से पुन: बंद कराया गया था।
विज्ञापन



11 नवंबर को एक बार फिर 100 से ज्यादा की संख्या में पहुंचे लोगों ने ताला तोड़ दिया। ऐसा करने वालों में बहुतायत में मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के छात्र थे। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed