फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Replica of Zuljanah taken out on the 4th of Muharram; elegies resonate in the gatherings

Prayagraj News: चौथी मुहर्रम पर निकली जुलजनाह की शबीह, मजलिसों में गूंजे नौहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Replica of Zuljanah taken out on the 4th of Muharram; elegies resonate in the gatherings
इमामबाड़ा सफदर अली बेग में ज़ुलजनाह की जियारत को उमड़ा जायरीनों का हुजूम। अमर उजाला
माहे मुहर्रम के अशरे की चौथी तारीख पर शहर के विभिन्न इमामबाड़ों और अजाखानों में मजलिसों का आयोजन कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए- अकीदत पेश किया गया। शाहगंज पानदरीबा स्थित इमामबाड़ा सफदर अली बेग में जुलजनाह की शबीह निकाली गई।
विज्ञापन

मजलिस में मिर्जा चंगेज और मिर्जा जहांगीर ने मर्सिया पढ़ा, जबकि मौलाना सैय्यद आमिरुर रिजवी ने शहादत-ए-इमाम हुसैन और अन्य शहीदों का जिक्र किया। अंजुमन अब्बासिया के नौहाख्वानों डॉ. अबरार, फैज जाफरी, सादिक, हुसैन मेहदी मोनू और साथियों ने पुरदर्द नौहे पेश कर माहौल को गमगीन बना दिया।
विज्ञापन

इसी क्रम में रानी मंडी, चक जीरो रोड, बख्शी बाजार, करैली, करैलाबाग, शाहगंज, दरियाबाद और रोशनबाग समेत कई इलाकों में चौथी मुहर्रम की मजलिसें आयोजित की गईं। दरियाबाद स्थित असगर मंजिल में हसन नकवी द्वारा आयोजित मजलिस को मौलाना सैय्यद आमिरुर रिजवी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शबीह-ए-जुलजनाह की जियारत कराई गई और शादाब हुसैन ने मार्मिक अंदाज में सवारी पढ़ी, जिसे सुनकर अकीदतमंदों की आंखें नम हो गईं। अंजुमन नकविया रजिस्टर्ड ने नौहाख्वानी और मातम पेश किया। इस अवसर पर हसन नकवी, रौनक सफीपुरी, शफकत अब्बास पाशा, सैय्यद मोहम्मद अस्करी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

उधर, दरियाबाद स्थित सैय्यद मुजफ्फर हुसैन के इमामबाड़े से चार मोहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस कमाल खां के टेकरे से होता हुआ मस्जिद इमाम-ए-रज़ा और दरगाह हजरत अब्बास पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस से पहले जाकिरे अहलेबैत अशरफ अब्बास खां ने मजलिस को खिताब किया। जुलूस में हजरत अली अकबर के ताबूत की शबीह और अलम भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed