फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Relief for passengers, Indigo started booking

यात्रियों को राहत, इंडिगो ने शुरू की बुकिंग

Thu, 29 Aug 2019 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Relief for passengers, Indigo started booking
प्रयागराज। दशहरा और दिवाली के अवसर पर विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा बंद की गई बुकिंग शुरू कर दी गई है। दिल्ली के लिए इंडिगो 30 सितंबर के बाद बुकिंग नहीं कर रहा था। दशहरा और दिवाली के मौके पर बंद हुई इस बुकिंग से यात्रियों को दिक्कत हो रही थी। माह भर से यात्री मांग कर रहे थे कि एक अक्तूबर के बाद की भी दिल्ली के लिए बुकिंग इंडिगो करें। फिलहाल, माह भर के बाद इंडिगो ने दिल्ली के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, प्रयागराज से दिल्ली के लिए नियमित रूप से दो फ्लाइट है। पहली फ्लाइट दिन में 12.50 बजे इंडिगो की एवं दूसरी फ्लाइट शाम 5.30 एयर इंडिया की है। इस बार अक्तूबर माह में ही दो बड़े पर्व दशहरा और दिवाली हैं। इन दोनों ही पर्व पर दिल्ली से आने एवं वहां जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। इस वजह से कंफर्म सीट के लिए लोग अब विमान में बुकिंग करवा रहे हैं। अक्तूबर माह की ज्यादातर तिथियों में एयर इंडिया की फ्लाइट तकरीबन फुल हो गई है, जबकि इंडिगो 30 सितंबर के बाद प्रयागराज के लिए बुकिंग ही नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

इससे यात्री परेशान थे। इस बारे में एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना था कि इंडिगो की फ्लाइट पूर्व में दिल्ली के लिए संचालित स्पाइस जेट के स्लॉट में चल रही है। इसकी मियाद 30 सितंबर तक की है। इसी वजह से आगे की बुकिंग नहीं हो रही है। अब डीजीसीए द्वारा इंडिगो को नया शेड्यूल दे दिया गया है। इसके बाद इंडिगो ने एक अक्तूबर से भी दिल्ली की बुकिंग शुरू कर दी है। बुकिंग शुरू होने के बाद फेस्टिवल सीजन में टिकट बुक करवाने वाले यात्रियों को राहत भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed