फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Relief for LT grade candidates, portal will open soon for online counseling

एलटी ग्रेड अभ्यर्थियों को राहत,  ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल 

Tue, 09 Mar 2021 11:58 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Relief for LT grade candidates, portal will open soon for online counseling
education - फोटो : social media
 एलटी ग्रेड हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान विषय के तकरीबन ढाई हजार अभ्यर्थियों की नियुक्ति फंसी हुई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग माह भर पहले इन सभी चयनितों की फाइलें शिक्षा निदेशालय को भेज चुका है।
विज्ञापन


प्रतियोगी मोर्चा के पदाधिकारियों ने लखनऊ जाकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय को समस्या बताई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पोर्टल जल्द ही खोल दिया जाएगा। पदाधिकारियों ने बुधवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा से मिलने का समय मांगा है।
विज्ञापन


आयोग ने हिंदी विषय पुरुष एवं महिला वर्ग में चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें एक और दो फरवरी को शिक्षा निदेशालय प्रयागराज को भेज दी थी। इसके बाद छह फरवरी को सामाजिक विज्ञान पुरुष वर्ग की 737 एवं महिला वर्ग की 797 फाइलें भी शिक्षा निदेशालय को भेज दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शिक्षा निदेशालय प्रयागराज को राजकीय इंटर कॉलेजों एवं चयनित अभ्यर्थियों का विवरण शिक्षा निदेशालय लखनऊ भेजना है। जब तक यह विवरण लखनऊ नहीं भेजा जाता है, तब तक चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग अटकी रहेगी और इस वजह से उनकी नियुक्ति फंसी रहेगी।

दरअसल, आयोग ने हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान के चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें शिक्षा निदेशालय को भेजने के बाद अन्य विषयों में औपबंधिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों की भी कुछ फाइलें अलग-अलग चरणों में निदेशालय को भेजी हैं। ऐसे में शिक्षा निदेशालय को कॉलेजों एवं अभ्यर्थियों का विवरण भेजने में देर हो रही है।


शिक्षा निदेशक से मुलाकात के बाद प्रतियोगी मोर्चा के अध्यक्ष विक्की  खान और प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय ने बताया कि शिक्षा निदेशक के अनुसार पोर्टल तैयार हो चुका है। उन्होंने एक सप्ताह में काउंसलिंग शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed