Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Relationship broken after not getting Rs 10 lakh and four-wheeler at the time of engagement

Prayagraj : सगाई में ही दस लाख रुपया और चार पहिया न मिलने पर तोड़ा रिश्ता, मंगेतर समेत चार के खिलाफ एफआईआर

Tue, 06 Jan 2026 08:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Jan 2026 08:41 PM IST
सार

नैनी के रहने वाले एक युवक ने सगाई में ही दस लाख रुपया और एक चार पहिया कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर रिश्ता ठुकरा दिया। पीड़ित युवती के भाई ने आरोपी मंगेतर और उसकी मां समेत चार लोगों के खिलाफ धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Relationship broken after not getting Rs 10 lakh and four-wheeler at the time of engagement
दहेज की मांग न पूरी होने पर तोड़ दिया रिश्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नैनी के रहने वाले एक युवक ने सगाई में ही दस लाख रुपया और एक चार पहिया कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर रिश्ता ठुकरा दिया। पीड़ित युवती के भाई ने आरोपी मंगेतर और उसकी मां समेत चार लोगों के खिलाफ धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


धूमनगंज के रम्मन का पूरा निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसके माता पिता की मौत होने के बाद दो बहनों की शादी की जिम्मेदारी उस पर ही है। उसने बड़ी बहन शिवानी भारतीया की शादी के लिए डीआरएम ऑफिस में तैनात नैनी के नया पूरा रेलवे कालोनी निवासी सुमित पुत्र रवि के साथ दो साल पहले तय किया था। कुछ दिनों में सगाई का कार्यक्रम होना है। इसके लिए उसने पूरी तैयारी कर लिया है।
विज्ञापन


आरोप है कि लड़का सुमित, मां और उसकी दो मौसी ने सगाई से पहले ही दस लाख रूपया और चार पहिया गाड़ी की डिमांड रख दी। इसको लेकर विनोद ने यह डिमांड पूरी करने में असमर्थता जाहिर किया तो लड़के ने रिश्ते को ही ठुकरा दिया। मान मनौव्वल करने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो पीड़ित परिवार ने धूमनगंत थाने में आरोपी मंगेतर सुमित, उसकी मां समेत दो मौसियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed