फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Registry of land worth lakhs was done by replacing the deceased with someone elseRegistry of land worth lakhs

Fraud : मृतक की जगह दूसरे को खड़ा कर कराई लाखों के जमीन की रजिस्ट्री, फर्जी दस्तावेज भी किए थे तैयार, केस दर्ज

Sun, 28 Apr 2024 06:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Apr 2024 06:58 PM IST
सार

मकान की खाली जमीन पर उन्होंने बागवानी की है। उक्त जमीन संध्या ने असल भू स्वामी सीताराम से खरीदी थी। भूस्वामी सीताराम का 1997 में देहांत हो गया। इस वजह से महिला संध्या जमीन का बैनामा नहीं करा सकी।

विज्ञापन
Registry of land worth lakhs was done by replacing the deceased with someone elseRegistry of land worth lakhs
फ्रॉड केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झूंसी थाना क्षेत्र के नैका-महीन गांव में मृतक की जगह दूसरे को खड़ाकर लाखों की जमीन का बैनामा करा लिया गया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई तो शुक्रवार को अधिवक्ता समेत आठ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। थाना क्षेत्र के नैका-महीन गांव निवासी संध्या चंद्रा करीब चार दशक से मकान बनाकर यहां रहती हैं।

विज्ञापन


मकान की खाली जमीन पर उन्होंने बागवानी की है। उक्त जमीन संध्या ने असल भू स्वामी सीताराम से खरीदी थी। भूस्वामी सीताराम का 1997 में देहांत हो गया। इस वजह से महिला संध्या जमीन का बैनामा नहीं करा सकी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर यहां के कुलदीप भारतीय निवासी उस्तापुर-महमूदाबाद झूंसी व अजय कुमार निवासी बडनपुर इस्माइलगंज थाना थरवई ने सीताराम के नाम का फर्जी दस्तावेज तैयार किया।

विज्ञापन

भू स्वामी सीताराम की जगह सीताराम पुत्र रामस्वरूप निवासी खानपुर डाडी बीबीपुर उग्रसेनपुर थाना सरायममरेज को खड़ाकर 27 दिसंबर 2022 को बैनामा करा लिया। सीताराम का फर्जी दस्तावेज तैयार करने में शुभम उर्फ टीटू निवासी उस्तापुर-महमूदाबाद व गवाह प्रशांत कुमार भारतीया निवासी उस्तापुर-महमूदाबाद, शिवकुमार निवासी धनपालपुर दलीपुर थाना बहरिया तथा बैनामे में मृतक सीताराम को जीवित पहचान करते हुए मसौदा तैयार करने वाले तहसील फूलपुर के अधिवक्ता अजय कुमार व उनके साथ अन्य सहयोगियों ने अहम भूमिका निभाई।

 

जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से बीते 18 मार्च को आरोपी महिला के घर पहुंचे। आरोप है कि गालीगलौज और धमकी देकर जमीन में लगे फलदार पौधों को काटने के साथ ही चहारदीवारी ढहाने का प्रयास किया गया। शुक्रवार को कुलदीप भारतीय, अजय कुमार, सीताराम, शुभम उर्फ टीटू, प्रशांत कुमार, शिव कुमार और अजय कुमार व उसके सहयोगियाें के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed