फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Registration starts today but there will be problem in counseling

69000 शिक्षक भर्तीः रजिस्ट्रेशन 18 मई से, पर काउंसलिंग में फंसेगा पेच

Sun, 17 May 2020 03:28 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
Registration starts today but there will be problem in counseling
teacher - फोटो : social media

दिन-रात मेहनत करके ६९ हजार शिक्षक भर्ती में सफलता तो हासिल कर ली, लेकिन मंजिल अब भी काफी दूर नजर आ रही है। सहायक अध्यापक भर्ती में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 18 मई से शुरू होने जा रही है। रजिस्ट्रेशन तो घर बैठे हो जाएगा लेकिन काउंसलिंग में पेच फंसेगा।

विज्ञापन


काउंसलिंग तीन से छह जून तक प्रस्तावित है जबकि सामान्य यात्री ट्रेनों का परिचालन 30 जून तक बंद रहेगा। रोडवेज की बसों के संचालन लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी काउंसलिंग से वंचित हो सकते है। ऐसा हुआ तो भर्ती में सफलता के बावजूद नौकरी हाथ नहीं आएगी।
विज्ञापन


हालांकि जब 69 हजार शिक्षक भर्ती का परिणाम आया था, तब वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शासन और बेसिक शिक्षा परिषद के अफसरों की ऑनलाइन बैठक में यह मुद्दा उठा था , लेकिन इस समस्या का कोई निराकरण नहीं खोजा जा सका। काउंसलिंग में शामिल के लिए अभ्यर्थियों को सोमवार से शुरू होने जा रहे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में वरीयता क्रम में 75 जिलों को विकल्प के तौर पर भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Registration starts today but there will be problem in counseling
Teacher - फोटो : पेक्सेल्स

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 26 मई की मध्यरात्रि तक होगा। इसके बाद मेरिट बनाकर कटऑफ अंक तय किए जाएंगे और इसी आधार पर अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। कटऑफ अंक के आधार पर अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए किसी भी जिले में जाना पड़ सकता है। उदारहण के तौर पर प्रयागराज में रहने वाले किसी अभ्यर्थी ने अगर पहला विकल्प प्रयागराज भरा और बाकी 74 जिलों का विकल्प अपनी सुविधानुसार क्रमवार भरा है तो जरूरी नहीं कि अभ्यर्थी की काउंसलिंग प्रयागराज में हो और उसे यही पोस्टिंग मिल जाए।

अगर उसका कटऑफ प्रयागराज के लिए निर्धारित कटऑफ से भिन्न है तो अभ्यर्थी को दूसरे जिले की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए इंतजार करना होगा। अगर अभ्यर्थी का कटऑफ किसी अन्य जिले के लिए निर्धारित कटऑफ के समान है तो अभ्यर्थी वहां आयोजित होने वाली काउंसलिंग में शामिल होगा, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि जब सामान्य यात्री ट्रेनों और बसों का संचालन नहीं होगा तो अभ्यर्थी संबंधित जिले तक कैसे पहुंचेगा।

Registration starts today but there will be problem in counseling
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

इस बारे में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के उप सचिव अनिल कुमार का कहना है कि पूर्व में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान इस मसले पर चर्चा की गई थी। इन परिस्थितियों में महानिदेशक स्कूली शिक्षा की ओर से सामान्य दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे कि 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को संबंधित जिले में आयोजित काउंसलिंग में शामिल होने के लिए निजी वाहनों से जाने की अनुमति प्रदान की जाए। वहीं, अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए हैं कि जिनके पास निजी वाहन नहीं हैं या उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वे टैक्सी आदि बुक कराकर काउंसलिंग में शामिल होने के लिए जा सकें, उनका क्या होगा?

युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह का कहना है कि स्कूल बंद चल रहे हैं। ऐसे में शासन को भर्ती में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। अनिल ने शासन से मांग की है कि काउंसलिंग तभी शुरू कराई जाए, जब ट्रेनों, बसों का संचालन सामान्य हो जाए या काउंसलिंग ऑनलाइन कराई जाए।

Registration starts today but there will be problem in counseling
teacher - फोटो : amar ujala

कमरे में छूटे दस्तावेज, लॉक डाउन में लौट रहे अभ्यर्थी 

प्रयागराज की विभिन्न डेलीगेसियों में लाखों की संख्या में प्रतियोगी छात्र किराये के कमरों में रहते हैं। लॉक डाउन के कारण प्रतियोगी छात्र अपने शहर या गांव लौट गए थे। इन दिनों डायट में टीईटी-२०१८ की मार्कशीट का वितरण किया जा रहा है।

इसके अलावा काउंसलिंग का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। ऐसे में लॉक डाउन के कारण अपने गांव या शहर लौटे अभ्यर्थियों को फिर से प्रयागराज आना पड़ रहा है। कोई मोटरसाइकिल तो कोई अन्य साधन से पहुंच रहा है। लॉक डाउन के कारण रास्ते में कोई रोक न ले, इस आशंका से ज्यादातर प्रतियोगी छात्र देर रात आ रहे हैं। उनके दस्तावेज कमरों में ही छूट गए थे, सो उनके सामने वापस आने के अलावा और कोई रास्ता भी नहीं बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed