{"_id":"5e46fd048ebc3ee5eb14ccac","slug":"registrar-of-universities-can-be-released-from-work-allahabad-news-ald2685268160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य से विरत किए जा सकते हैं इविवि के रजिस्ट्रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य से विरत किए जा सकते हैं इविवि के रजिस्ट्रार
विज्ञापन
Registrar of universities can be released from work
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्य से विरत किए जा सकते हैं रजिस्ट्रार, एफओ
0 आयोग की टीम के लौटने के बाद फिर से फेरबदल की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के कुलपति से रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला और वित्त अधिकारी (एफओ) डॉ. सुनीत कांत मिश्र को पद से हटाए जाने की संस्तुति की है। हालांकि इन दोनों अफसरों को पद से हटाए जाने के मामले में कार्य परिषद ही कोई निर्णय ले सकती है लेकिन कार्य परिषद की बैठक से पहले इन अफसरों को काम करने से रोका जा सकता है।
आयोग अध्यक्ष ने आशंका व्यक्त की थी कि पूर्व कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के खिलाफ मंत्रालय की ओर से कराई जा रही जांच को ये दोनों अफसर प्रभावित कर सकते हैं। इविवि में कार्य परिषद की बैठक की तिथि अभी तय नहीं हुई है जबकि आयोग अध्यक्ष ने सिफारिश की है कि रजिस्ट्रार और एफओ को तत्काल हटाया जाए। इविवि में चर्चा है कि ऐसे में इन दोनों अफसरों को काम करने से रोका जा सकता है। पूर्व रजिस्ट्रार कर्नल हितेश लव को ऐसी ही परिस्थितियों को सामना करना पड़ा था, जब तत्कालीन कुलपति प्रो. हांगलू ने उन्हें दफ्तर में काम करने से रोक दिया था और उनका चार्ज किसी दूसरे को सौंप दिया था। बाद में कर्नल हितेश को पद से हटाने के लिए कार्य परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया था।