फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Registrar Kanungo died in a road accident

Prayagraj News: सड़क हादसे में रजिस्ट्रार कानूनगो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Registrar Kanungo died in a road accident
फूलपुर कस्बा स्थित डाकघर के पास मंगलवार को ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठे फूलपुर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव निवासी दिनेश चौधरी (55) फूलपुर तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो तैनात थे। वह फूलपुर देहात में अपना मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार को वह कनेरी गांव निवासी प्रमोद चतुर्वेदी (45) के साथ बाइक से ड्यूटी करने तहसील जा रहे थे। डाकघर के पासपीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पलट गई और दिनेश ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। मौके पर ही उन्होंने दम ताेड़ दिया। जबकि बाइक चला रहा प्रमोद घायल हो गया। सूचना मिलते ही फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रमोद को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। कानूनगो एक पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौत की खबर तहसील पहुंची तो एसडीएम, तहसीलदार समेत अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed