फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Reduced air services are harming Prayagraj's trade and tourism.

Prayagraj : हवाई सेवाएं घटने से प्रयागराज के व्यापार और पर्यटन को हो रहा नुकसान

Fri, 24 Jul 2026 06:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jul 2026 06:45 PM IST
सार

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शहर से लगातार कम हो रही हवाई सेवाओं पर चिंता जताई है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि फ्लाइटों की संख्या घटने से संगम नगरी के व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास पर बेहद प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
Reduced air services are harming Prayagraj's trade and tourism.
फ्लाइट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शहर से लगातार कम हो रही हवाई सेवाओं पर चिंता जताई है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि फ्लाइटों की संख्या घटने से संगम नगरी के व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास पर बेहद प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल ने कहा कि प्रयागराज से संचालित होने वाली फ्लाइटों की संख्या लगातार घटती जा रही है।

विज्ञापन


यह चिंताजनक है। वर्तमान में यहां सप्ताह भर में मात्र 22 फ्लाइटें ही संचालित हो पा रही हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बने प्रयागराज एयरपोर्ट से यदि सप्ताह में इतनी कम उड़ानें चलेंगी, तो इस बुनियादी ढांचे का उद्देश्य ही समाप्त हो जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस गंभीर समस्या को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी और एयरपोर्ट निदेशक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में नवीन अग्रवाल, राजकुमार केसरवानी, रोशनी केसरवानी, पीयूष पांडे, अभिषेक केसरवानी, विकास वैश्य, मनोरमा गोस्वामी आदि रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed