फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Recruitment will be done on 441 posts of RO/ARO, applications from October 9, recruitment came after two years

UPPCS : आरओ/एआरओ के 441 पदाें पर होगी भर्ती, आवेदन नौ अक्तूबर से, दो साल बाद आई भर्ती

Sun, 08 Oct 2023 09:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Oct 2023 09:43 PM IST
सार

ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ नवंबर 2023 निर्धारित की गई है। कुछ दिनों पहले ही आयोग ने सूचना जारी की थी कि आरओ/एआरओ के 181 पदों पर भर्ती के लिए अक्तूबर के पहले सप्ताह में विज्ञापन प्रस्तावित है, लेकिन आयोग की ओर से जारी संक्षिप्त विज्ञापन में पदों की संख्या बढ़कर 411 हो गई है।

विज्ञापन
Recruitment will be done on 441 posts of RO/ARO, applications from October 9, recruitment came after two years
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के 411 पदाें पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए नौ अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।आयोग दो साल बाद यह भर्ती करने जा रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2021 में इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था, जिसके तहत 350 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया था। वर्ष 2022 में इस भर्ती का कोई विज्ञापन नहीं आया। आयोग सोमवार को आरओ/एआरओ परीक्षा-2023 का विस्तृत विज्ञापन जारी कर देगा। भर्ती के लिए 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ नवंबर 2023 निर्धारित की गई है। कुछ दिनों पहले ही आयोग ने सूचना जारी की थी कि आरओ/एआरओ के 181 पदों पर भर्ती के लिए अक्तूबर के पहले सप्ताह में विज्ञापन प्रस्तावित है, लेकिन आयोग की ओर से जारी संक्षिप्त विज्ञापन में पदों की संख्या बढ़कर 411 हो गई है।

विज्ञापन

पदों की संख्या बढ़ने से अभ्यर्थियों के लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हालांकि, आयोग ने अपनी सभी परीक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रक्रिया अनिवार्य कर दी है। आरओ/एआरओ भर्ती के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, लेकिन ओटीआर कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अभी कम है। ऐसे में ओटीआर न कराने वाले कई अभ्यर्थी इस भर्ती के आवेदन से वंचित भी हो सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के सचिव के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व ओटीआर नंबर प्राप्त करना अनिवार्य है। परीक्षा से संबंधित ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, जाति प्रमाणपत्रों का प्रोफार्मा, प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के विषय और पाठ्यक्रम, परीक्षा केंद्रों के जिलों के नाम, आरक्षण एवं आयु सीमा में छूट के संबंध में निर्धारित महत्वपूर्ण निर्देश आदि सोमवार को जारी होने वाले विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध रहेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed