फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Recruitment process will start on three thousand posts in two months UPPSC will issue advertisement

Prayagraj: दो महीने में तीन हजार पदों पर शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, UPPSC जारी करेगा विज्ञापन, जानें ये अपडेट

Thu, 27 Apr 2023 08:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 27 Apr 2023 08:34 PM IST
सार

यूपीपीएससी 31 मार्च 2023 तक 5103 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर चुका है और इन पदों पर चयन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में आयोग एक वर्ष के दौरान कम से कम 8158 पदों पर भर्ती करने जा रहा है।

विज्ञापन
Recruitment process will start on three thousand posts in two months UPPSC will issue advertisement
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) अगले दो महीने में 3055 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। ये पद विभिन्न विभागों के हैं और आयोग मई व जून में इन सभी पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर देगा। इसके साथ ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


सिर्फ यही नहीं, यूपीपीएससी 31 मार्च 2023 तक 5103 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर चुका है और इन पदों पर चयन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में आयोग एक वर्ष के दौरान कम से कम 8158 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। जून के बाद कई अन्य विज्ञापन भी जारी होंगे, सो आने वाले दिनों में आयोग 10 हजार से अधिक बेरोजगारों को नौकरी देने जा रहा है।

विज्ञापन

आयोग का पिछले वर्ष का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा। एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक आयोग ने 13110 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया और इनमें 12236 पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली। इनमें लिखित परीक्षाओं से होने वाली भर्तियों के साथ सीधी भर्तियां भी शामिल हैं। आयोग ने वर्ष 2022-23 के कैलेंडर में 21 परीक्षाओं को शामिल किया था और 22 परीक्षाएं करा लीं। यानी कैलेंडर से हटकर एक अतिरिक्त परीक्षा भी कराई। 22 में से 10 परीक्षाओं से जुड़ी भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इसके साथ ही आयोग ने एक वर्ष में 12655 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू कराए। वहीं, विभिन्न विभागों में डीपीसी के माध्यम से 3668 के सापेक्ष 2438 अधिकारियों का प्रमोशन भी किया। 

अप्रैल से ओटीआर के बाद ही कर सकेंगे आवेदन
यूपीपीएससी ने एक अप्रैल के बाद जारी होने वाले विज्ञापनों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में अगर कोई अभ्यर्थी किसी परीक्षा के लिए आवेदन करता है तो पहले उसे ओटीआर कराना पड़ेगा। अगर अभ्यर्थी ने ओटीआर नहीं कराया है तो ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भी नहीं खुलेगा। ओटीआर नंबर डालने पर ही आवेदन हो सकेगा। ओटीआर की व्यवस्था लागू होने के बाद अब तक 378632 अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और इनमें से 192958 अभ्यर्थियों को ओटीआर नंबर जारी हुआ है। ओटीआर की कोई अंतिम तिथि नहीं है। यह प्रक्रिया अभी चलती रहेगी। 

विज्ञापन

आयोग ने 198 कर्मचारी, अफसरों पर की कार्रवाई
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक साल में 198 कर्मचारियाें और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें से 149 के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की गई है, 145 के पर जुर्माना लगाया गया और चार को बर्खास्त कर दिया गया।

यूपीपीएससी के नौ कर्मचारियों को मिला सम्मान
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नौ कर्मचारियों को पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित सभी राज्यों के लोक सेवा आयोगों के सम्मेलन में सम्मानित किया गया। भर्ती प्रक्रिया से लेकर आयोग में हरियाली और प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए इन्हें सम्मानित किया गया। अति विशिष्ट श्रेणी में समीक्षा अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह एवं माली फूल चंद्र को मुख्यमंत्री ने और विशिष्ट श्रेणी में अनुभाग अधिकारी आशीष नागर, दिनेश प्रताप पांडे, निजी सचिव श्रीनाथ, समीक्षा अधिकारी अमरीश कुमार श्रीवास्तव, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी विश्वराज, अनुसेवक रामजीत यादव एवं ज्ञान चंद्र पाल को सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति ने पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed