फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Recruitment for 3,522 posts to be conducted under SSC CHSL.

Prayagraj News: एसएससी सीएचएसएल में 3522 पदों पर होगी भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Recruitment for 3,522 posts to be conducted under SSC CHSL.
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (सीएचएसएल) 2025 के तहत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में भर्ती के लिए अंतिम रिक्तियों का विवरण जारी कर दिया है। कुल 3522 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


एसएससी के मुताबिक, अनारक्षित वर्ग के लिए 1675, अनुसूचित जाति के लिए 490, अनुसूचित जनजाति के लिए 252, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 768 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 337 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा पूर्व सैनिकों के लिए 301 पद आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन


विभागवार रिक्तियों में रक्षा मंत्रालय के सीमा सड़क संगठन में 392 एलडीसी व जेएसए पद सबसे अधिक हैं। इसके बाद आवास व शहरी कार्य मंत्रालय में 361 और गृह मंत्रालय के अधीन खुफिया ब्यूरो में 316 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं रक्षा लेखा महानियंत्रक विभाग में 321 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य प्रमुख विभागों में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में 143, वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में 233, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में 100, श्रम व रोजगार मंत्रालय में 94 और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण में 70 पद शामिल हैं। कर्मचारी चयन आयोग में डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-ए के 13 पद भी भरे जाएंगे।


एसएससी ने स्पष्ट किया है कि राज्यवार व जोनवार रिक्तियों का विवरण उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अभ्यर्थियों को विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित विभागों से संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed