फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Record broken, movement of more than hundred specials at NCR stations

Mahakumbh : टूटा रिकाॅर्ड, एनसीआर के स्टेशनों पर सौ से ज्यादा स्पेशल की आवाजाही

Wed, 15 Jan 2025 07:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Jan 2025 07:19 PM IST
सार

खास बात यह रही कि कुंभ 2019 में मौनी अमावस्या से ज्यादा ट्रेनें अब के महाकुंभ के मकर संक्रांति पर चलाईं गईं। अगर नियमित ट्रेनों को भी जोड़ दिया जाए तो एक ही दिन में 400 से ज्यादा ट्रेनों की आवाजाही प्रयागराज के स्टेशनों से हो गई।

विज्ञापन
Record broken, movement of more than hundred specials at NCR stations
महाकुंभ स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ के प्रथम स्नान पर्व पर संगमनगरी के रेलवे स्टेशनों से बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनों की आवाजाही हुई। प्रयागराज, छिवकी और नैनी स्टेशन की ही बात करें तो सौ से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों की आवाजाही हुई।

विज्ञापन

खास बात यह रही कि कुंभ 2019 में मौनी अमावस्या से ज्यादा ट्रेनें अब के महाकुंभ के मकर संक्रांति पर चलाईं गईं। अगर नियमित ट्रेनों को भी जोड़ दिया जाए तो एक ही दिन में 400 से ज्यादा ट्रेनों की आवाजाही प्रयागराज के स्टेशनों से हो गई।

विज्ञापन

मकर संक्राति के मौके पर उम्मीद जताई जा रही थी कि पिछले कुंभ की तुलना में ज्यादा भीड़ जुटेगी। ऐसा हुआ भी। इसी वजह से रेलवे ने समय सारिणी के अलावा ऑन डिमांड ट्रेनें भी तमाम रूटों पर चलाईं। सिर्फ प्रयागराज जंक्शन से ही 50 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चला दी गईं। इसमें अधिकांश मेमू रेक वाली ट्रेनें रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य स्पेशल ट्रेनों में दोनों ओर इंजन जोड़े गए। शाम सात बजे तक प्रयागराज, छिवकी और नैनी से 85 ट्रेनें चलाई जा चुकी थी। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि देर रात तक सौ से अधिक मेला स्पेशल का संचालन हो जाएगा। इसके अलावा रूटीन की भी 160 अतिरिक्त ट्रेनें चली। इनमें कानपुर रूट की 40, चुनार रूट की 33 और मानिकपुर रूट की कुल 36 ट्रेनें शामिल हैं।

वहीं, भीड़ बढ़ने पर प्रयाग की जगह प्रयागराज स्टेशन से लखनऊ और अयोध्या की 27 और वाराणसी रूट की 11 ट्रेनें संचालित की गई। उधर उत्तर रेलवे ने प्रयाग, फाफामऊ से 12 स्पेशल एवं प्रयागराज रामबाग एवं झूंसी से 30 स्पेशल ट्रेनें संचालित की गई। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज जंक्शन पर लखनऊ रूट के यात्रियों की भीड़ बढ़ने के बाद उत्तर रेलवे ने अपने कुछ रेक जंक्शन भी भेजे।

24 घंटे में ही टूटा विमानों और यात्रियों की आवाजाही का रिकॉर्ड

एयरपोर्ट पर यात्रियों व विमानों की आवाजाही का रिकॉर्ड 24 घंटे में ही टूट गया। मकर संक्रांति पर यहां रिकॉर्ड 38 विमानों का आवागमन हुआ। इस दौरान यहां कुल 4891 यात्रियों की आवाजाही हुई। एक दिन में यात्रियों की आवाजाही की यह रिकॉर्ड संख्या है।

खास बात यह है कि पौष पूर्णिमा पर ही प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहली बार यात्रियों की आवाजाही की संख्या ने तीन हजार का आंकड़ा पार किया था। 13 जनवरी को एयरपोर्ट पर 34 विमानों से 4252 यात्रियों का आवागमन हुआ था।

वहीं, 14 जनवरी को यहां 38 विमानों का आवागमन हुआ। इस दौरान 4891 यात्रियों की आवाजाही हुई। इस दौरान एयरपोर्ट पर दो चार्टर प्लेन भी आए, जबकि यहां से तीन चार्टर प्लेन रवाना भी हुए। मंगलवार को इंडिगो की 16, एलाइंस एयर और स्पाइस जेट की 10-10 और अकासा एयर की दो उड़ानों की आवाजाही हुई।

पांच दिन में इस तरह से बढ़ा ग्राफ

तिथि : विमानों की संख्या : यात्रियों की संख्या

14 जनवरी : 38 : 4891

13 जनवरी : 34 : 4,252

12 जनवरी : 29 : 3,866

11 जनवरी : 24 : 3,012

10 जनवरी : 16 : 2,059

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed