फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Receiving medals were shining face

तमगे पाकर चमक उठे चेहरे

Sun, 28 Feb 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 28 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Receiving medals were shining face

शनिवार को हुए प्रयाग संगीत समिति के 79वें दीक्षांत समारोह में मेरिट में आने वाले 42 विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए गए। 14 को गोल्ड और 28 को सिल्वर के अतिरिक्त पांच को स्पेशल अवार्ड भी दिए गए। 

विज्ञापन

प्रभाकर में रवींद्र संगीत के लिए असम की उपासना राय,  भरत नाट्यम में दिल्ली की सिमरन, कथक सतना की आकांक्षा मिश्रा, नजरूल गीत के लिए असम की चित्रायता सेन गुप्ता, ओडिसी नृत्य के लिए असम की ही अस्मिता विश्वास, तबला के लिए हरियाणा के अंकित भारद्वाज, गायन दार्जिलिंग की मधुरिमा पाल और तंत्रवाद्य के लिए रायगंज की मधुदानी को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। प्रवीण में गायन के लिए अनंत प्रकाश राव को गोल्ड और शुभंकर डे , प्रियंवदा को सिल्वर मेडल दिया गया। तबला में भानूदय कुमार को गोल्ड और सुप्रिया सिंह को सिल्वर कथक में अंजली गौड़ गोल्ड और अंकिता सेठ, नीलाक्षी को सिल्वर पदक प्रदान किए गए।  

विज्ञापन

मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कृष्ण गुहा के निर्देशन में बबिता, पूजा मौर्या, अंजली भरद्वाज, अंकिता द्विवेदी आदि ने वंदना प्रस्तुत की। अध्यक्ष मिलन मुखर्जी, सचिव अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष आदित्य नारायण ने अतिथियों का स्वागत किया। समिति के निबंधक बलराम सिंह ने परीक्षा आख्या प्रस्तुत की। संचालन अरुण कुमार जायसवाल ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed