फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Receiver appointed arbitrarily in donations and offerings in Hanumat Niketan, ADJ gave order

प्रयागराज : हनुमत निकेतन में दान-चढ़ाव में मनमानी पर रिसीवर नियुक्त, एडीजे ने दिया आदेश

Sat, 23 Mar 2024 01:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Mar 2024 01:39 PM IST
सार

मंदिर के नियमित दर्शनार्थी सुशील त्रिपाठी की ओर दाखिल अर्जी में हनुमत निकेतन मंदिर ट्रस्ट की ओर से बैठकें न बुलाने, दान-चढ़ावा में मनमानी करने, दानपात्रों को न खोलने और मंदिर परिसर में परिजनों के नाम से मिष्ठान की दुकानों के संचालन करने की बात कही गई।

विज्ञापन
Receiver appointed arbitrarily in donations and offerings in Hanumat Niketan, ADJ gave order
सिविल लाइंस हनुमान मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एडीजे कोर्ट ने सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन मंदिर में रिसीवर नियुक्त करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने डीएम को रिसीवर के रूप में नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश सुशील त्रिपाठी बनाम हनुमत निकेतन मंदिर के मुकदमे की सुनवाई करते हुए दिया गया है।

विज्ञापन


मंदिर के नियमित दर्शनार्थी सुशील त्रिपाठी की ओर दाखिल अर्जी में हनुमत निकेतन मंदिर ट्रस्ट की ओर से बैठकें न बुलाने, दान-चढ़ावा में मनमानी करने, दानपात्रों को न खोलने और मंदिर परिसर में परिजनों के नाम से मिष्ठान की दुकानों के संचालन करने की बात कही गई। अर्जी के मुताबिक हनुमत निकेतन मंदिर न्यास के संचालन की व्यवस्था न्यास की नियमावली में दी गई है, लेकिन, न्यास के मंत्री सच्चिदानंद मिश्र अवैधानिक तरीके से दानपात्र की धनराशि और अन्य आय-व्यय के लेखाजोखा में मनमानी कर स्वयं और परिवार के लिए धनार्जन कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी पत्नी के नाम मंदिर परिसर में मिश्रा मिष्ठान भंडार के नाम से मिठाई की दुकान और कारखाना न्यास की अनुमति के बिना खोल रखा है। इतना ही नहीं वहां वाहन स्टैंड के संचालन के साथ ही परिसर को व्यक्तिगत उत्सवों के लिए किराये पर उठाकर कमाई की जा रही है। मिश्रा मिष्ठान भंडार का किराया भी मंदिर के कोष में जमा नहीं किया जा रहा है। दान पात्र को बीते दो वर्ष से नहीं खोला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2020 के बाद से नहीं बुलाई गई ट्रस्ट की बैठक

 

न्यास मंडल की बैठक भी मंत्री अपनी हठधर्मिता की वजह से वर्ष 2020 के बाद से नहीं बुला रहे हैं। इतना ही नहीं मंत्री ने हनुमत निकेतन को अपना व्यक्तिगत संस्थान घोषित कर रखा है। इसके अलावा मंदिर के सेवकों और पुजारियों के मानदेय भुगतान के लिए संचालित संयुक्त बैंक खाते को भी अव्यवस्थित कर अवरोध उत्पन्न कर दिया गया है।

ऐसे में मंदिर के संचालन के लिए रिसीवर नियुक्त किया जाना आवश्यक है। याचिकाकर्ता सुशील त्रिपाठी की ओर से अपनी ओर से न्यास के मंत्री पर लगाए गए आरोपों के समर्थन में कई साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए। 20 मार्च को इस मामले की सुनवाई हुई। इसमें साक्ष्यों के परीक्षण और ट्रस्ट डीड के अवलोकन के बाद वहां रिसीवर की नियुक्ति की जरूरत को न्यायोचित ठहराया। एडीजे कोर्ट ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलों को सुनने के बाद जिलाधिकारी को हनुमत निकेतन का रिसीवर नियुक्त कर दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि अब डीएम ही ट्रस्ट डीड के अनुसार मंदिर का प्रबंधन करेंगे और करवाएंगे।


अभी कोर्ट के आदेश की प्रति मुझे प्राप्त नहीं हुई है। कोर्ट ने ऐसा आदेश दिया है तो उसका पालन कराया जाएगा। - नवनीत सिंह चहल, जिलाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed