{"_id":"61d1b719b0336566fd595e79","slug":"real-respect-of-backwards-lies-in-bjp-sangam-lal-gupta","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पिछड़ों का असली सम्मान भाजपा में ही - संगम लाल गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पिछड़ों का असली सम्मान भाजपा में ही - संगम लाल गुप्ता
Sun, 02 Jan 2022 08:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 02 Jan 2022 08:00 PM IST
सार
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सांसद ने कहा कि मोदी और योगी के सत्ता में आते ही संगठन और सरकार दोनों जगह पिछड़ों को खास तवज्जो दी गई। केंद्र में 27 मंत्रियों को पीएम मोदी ने जगह दी।
विज्ञापन
संगमलाल
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश कहते हैं कि वह पिछड़ों के हितैषी है। कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही और कहती रही कि वह पिछड़ों की हितैषी है। यह दोनों ही दल पिछड़ों को अपना वोट बैंक समझते रहे, लेकिन पीएम मोदी ने कहा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। वर्ष 2018 में पिछडे़ समाज को संवैधानिक दर्जा देकर आजादी के बाद उन्हें सम्मान दिया। सही मायनों में पिछड़ों का असली सम्मान भाजपा में ही है। यह बातें सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता ने घूरपुर में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कही।
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सांसद ने कहा कि मोदी और योगी के सत्ता में आते ही संगठन और सरकार दोनों जगह पिछड़ों को खास तवज्जो दी गई। केंद्र में 27 मंत्रियों को पीएम मोदी ने जगह दी। यह वास्तव में पिछड़ों का सम्मान है। अब पिछड़े समाज की बारी है कि वह प्रदेश में एक बार फिर से योगी सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। अन्यथा भूमाफिया, भ्रष्टाचारी, अराजक तत्व, जो जेलों में बंद है वह फिर से हावी हो जाएंगे। कार्यक्रम में सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि पिछड़े और दलितों के साथ सभी वर्गों का विकास योगी और मोदी ने किया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव कहते है बिजली फ्री देंगे, लेकिन जब उनका शासन था तब बिजली प्रदेश से गायब हो गई थी। घर-घर बिजली पहुंचाने का काम योगी और मोदी सरकार ने ही किया। पिछड़ा मोर्चा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अश्वनी पटेल ने कहा पिछड़ा समाज 2022 मे पुन: कमल खिलाने का कार्य करेगा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा, पूर्व विधायक दीपक पटेल ने भी सभा को संबोधित किया। सम्मेलन में अवधेश चंद्र गुप्ता, पीयूष रंजन निषाद, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, आरके शर्मा, धर्मराज पाल आदि की भी मौजूदगी रही।
विज्ञापन