{"_id":"67174f88753c202e110cd996","slug":"real-brothers-death-from-drowned-in-ganga-bathing-with-friends-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: दोस्तों के साथ गंगा नहाने गए सगे भाइयों की डूबने से मौत, परिवार में मचा को कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: दोस्तों के साथ गंगा नहाने गए सगे भाइयों की डूबने से मौत, परिवार में मचा को कोहराम
Tue, 22 Oct 2024 12:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 22 Oct 2024 12:39 PM IST
सार
दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। साथ में गए दोस्त डर के मारे घर भाग आए और परिजनों को सूचना नहीं दी। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई तब दोस्तों ने घटना की जानकारी दी। काफी खोजबीन के बाद शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। साथ में गए दोस्त डर के मारे घर भाग आए और परिजनों को सूचना नहीं दी। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई तब दोस्तों ने घटना की जानकारी दी। काफी खोजबीन के बाद शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी राजू पाल के दो पुत्र आयुष (12) और अविनाश (9) की गंगा में डूबने से मौत हो गई। दोनों सोमवार दोपहर बाद कैंट कछार में मोहल्ले के लड़कों के साथ गंगा नहाने गए थे।
विज्ञापन
अचानक दोनों भाई गंगा में डूबने लगे और थोड़ी ही देर में गहरे पानी में समा गए। दोनों को डूबते देख सभी साथी घर भाग आए और डर की वजह से परिजनों को इसकी सूचना भी नहीं दिए। उधर, शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग उनके खोजबीन में जुट गए। कहीं पता न चलने पर साथियों से कड़ाई से पूछताछ किए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित परिवार के लोग पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी, जहां देर शाम दोनों का शव बरामद किया गया। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मची है।